Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

The Kashmir Files पर ज्‍यूरी चीफ के विवादित बयान पर इजरायल ने दी सफाई, अनुपम खेर ने जमकर कोसा

लैपिड ने समापन समारोह में कहा था, हम सभी 15वीं फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से परेशान और स्तब्ध थे. यह हमें एक प्रचार, अश्लील फिल्म की तरह लगा, जो इतने प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के कलात्मक प्रतिस्पर्धी वर्ग के लिए अनुपयुक्त है.

 फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ को अश्लील और प्रोगेपेंडा करार दिए जाने पर अभिनेता अनुपम खेर ने आईएफएफआई के ज्यूरी प्रमुख नादव लापिड पर पलटवार किया है. वहीं फिल्म मेकर अशोक पंडित, भारत में इजरायल के राजदूत और मुंबई में इज़राइल के महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशानी ने भी लापिड के बयान पर आपत्ति जताई.  इस फिल्म फेस्टिवल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लापिड फिल्म के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. फेस्टिवल की पीआर टीम के एक सदस्य ने समापन समारोह के दौरान उनकी अश्लील टिप्पणी की पुष्टि की है. उनके इस बयान पर हमला बोलते हुए फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट किया. उन्होंने कहा, झूठ का कद कितना भी ऊंचा क्यों ना हो..सत्य के मुकाबले में हमेशा छोटा ही होता है. इसके साथ उन्होंने फिल्म की तस्वीरें भी ट्वीट की.

अशोक पंडित ने भी बोला हमला

वहीं फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी लापिड के बयान की आलोचना की. उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए लापिड की ओर से इस्तेमाल की गई भाषा पर मैं कड़ा विरोध जताता हूं. 3 लाख कश्मीरी हिंदुओं का नरसंहार दिखाने वाली फिल्म को अश्लील नहीं कहा जा सकता. बतौर फिल्ममेकर और कश्मीरी पंडित होने के नाते मैं आतंकवाद के पीड़ितों के प्रति इस तरह के व्यवहार की आलोचना करता हूं.’

लापिड ने क्या कहा था?

लैपिड ने समापन समारोह में कहा था, ‘हम सभी 15वीं फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से परेशान और स्तब्ध थे. यह हमें एक प्रचार, अश्लील फिल्म की तरह लगा, जो इतने प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के कलात्मक प्रतिस्पर्धी वर्ग के लिए अनुपयुक्त है.’ लापिड ने आगे कहा, ‘इस मंच पर आपके साथ इन भावनाओं को खुलकर साझा करने में मैं पूरी तरह से सहज महसूस कर रहा हूं. चूंकि, महोत्सव की भावना निश्चित रूप से एक अहम चर्चा को भी स्वीकार कर सकती है, जो कला और जीवन के लिए जरूरी है.’

 

लापिड के बयान से अलग राय रखते हुए मुंबई में इज़राइल के महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशानी ने कहा, ‘मैंने फिल्म देखी है और फिल्म की कास्ट से भी मिला हूं. मेरी राय लापिड से अलग है. उनकी स्पीच के बाद मैंने लापिड को अपनी राय बताई थी. ‘

लालू – बालू के रिश्ते से पुलिस पर बढ़े माफिया के हमले:मोदी

हिंदू PM बयान पर ओवैसी का तीखा तंज, सियासत गरम

मदुरै में रेलवे कोच में आग लगने से 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश: छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, निजीकरण के खिलाफ बढ़ा विरोध

बिहार कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान”5 जनवरी से,खोलेंगे मोदी सरकार की पोल

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा का ‘एक करोड़ जनता अभियान’ शुरू, बिहार चुनाव 2025 से पहले हर घर तक पहुँचाने की रणनीति तैयार

नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

SVU का बड़ा छापा, उत्पाद अधीक्षक पर अवैध संपत्ति का गंभीर आरोप

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी विधानसभा चुनाव 2025: 106 उम्मीदवार मैदान में, हर सीट पर दिलचस्प मुकाबला

तेजस्वी यादव के आरोप से मतदाता सूची घोटाले में चुनाव आयोग और बीजेपी की साजिश बेनकाब

Leave a Comment