Nationalist Bharat
खेल समाचार

IND vs NZ 2nd ODI: बारिश के कारण मैच रद्द, न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे, 12.5 ओवर में भारत ने 82 रन बनाए

 भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है। हैमिल्टन के मैदान में आज सुबह से ही बारिश हो रही थी। हालांकि, मैच से पहले बारिश रुकी, लेकिन मैदान गीला होने की वजह से टॉस देरी से हुआ। 4.5 ओवर का खेल होने के बाद बारिश लौट आई। मैच फिर से शुरू हुआ तो दोनों पारियों में से 21 ओवर काट दिए गए थे। 12.5 ओवर का खेल होने के बाद बारिश फिर लौट आई और मैच रद्द हो गया।

बारिश के कारण दूसरा वनडे रद्द

बारिश की वजह से दूसरा वनडे मैच रद्द कर दिया गया है। इस मुकाबले में कुल 12.5 ओवर का खेल हो पाया, जिसमें भारत ने एक विकेट खोकर 89 रन बनाए। यह मैच रद्द होने के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। फिलहाल कीवी टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और भारत के पास आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने का मौका है। वहीं, आखिरी मैच में भारत के हारने पर या रद्द होने पर न्यूजीलैंड सीरीज अपने नाम करेगा।

भारतीय कप्तान शिखर धवन एक बार फिर टॉस हार गए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। कप्तान धवन और शुभमन गिल ने धीमी शुरुआत की। भारत ने 4.5 ओवर में 22 रन बना लिए थे, तभी बारिश आ गई। बारिश के बाद जब खेल शुरू हुआ तो मैच 50 ओवर की बजाय 29 ओवर का कर दिया गया था। ऐसे में दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने का फैसला किया और कप्तान धवन इसी प्रयास में आउट हो गए।

धवन ने 10 गेंद में तीन रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए और गिल के साथ मिलकर उन्होंने शानदार साझेदारी की। इन दोनों ने 12.5 ओवर में भारत का स्कोर 89 रन तक पहुंचा दिया, लेकिन इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई और अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। गिल इस मैच में 42 गेंद में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए एकमात्र विकेट मैट हेनरी ने लिया।

Maharashtra New CM: कल सीएम पद की शपथ लेंगे फडणवीस, महायुति ने सरकार बनाने का दावा ठोका

IPL खेलने को बेताब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को वॉर्नर ने चेताया, इस बात को लेकर किया सावधान

Nationalist Bharat Bureau

IND vs SL T20: हार्दिक की कप्तानी में तीसरी सीरीज जीतने मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, कुछ ऐसा होगा प्लेइंग-11

cradmin

Rupee vs Dollar : रुपया 85 के पार

Nationalist Bharat Bureau

पांचवी रामदेव महतो मेमोरियल ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 27 से 29 दिसंबर तक

Nationalist Bharat Bureau

जनसुराज कोई पार्टी नहीं बल्कि राजीनितिक व्यापारी है: बंशीधर बृजवासी

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश ने IPL 2026 का प्रसारण निलंबित किया

राहुल गांधी की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात,अपने खिलाफ हुई टिप्पणियां हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का ऐलान, टॉपर्स को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

FIFA World Cup 2022: कनाडा को हराने में बेल्जियम के छूटे पसीने, गोलकीपर ने बचाई टीम की लाज

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment