Nationalist Bharat
खेल समाचार

BCCI Selection Committee: डेडलाइन समाप्त, सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त समेत 50 से अधिक लोगों ने किया आवेदन

Vinod Kambli applied for Selection Committee: सलिल अंकोला (Salil Ankola), पूर्व विकेटकीपर समीर दिघे (Sameer Dighe) और विनोद कांबली (Vinod Kambli) ने मुंबई (Mumbai) से आवेदन किया है।

Team India Selection Committee: बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह (Maninder Singh), पूर्व ओपनर बल्लेबाज शिव सुंदर दास (Shiv Sundar Das) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सीनियर चयनकर्ताओं के पद (Senior Selection Panel Post) के लिए आवेदन किया है। इन्हें भारत के लिए 20 से अधिक टेस्ट खेला है। यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर (Ajit Agarkar) ने आवेदन किया है या नहीं? माना जा रहा है कि अगर अजित अगरकर (Ajit Agarkar) आवेदन करते हैं तो उनका चयन समिति का अध्यक्ष बनना तय है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मुंबई की सीनियर टीम की चयन समिति के मौजूदा प्रमुख सलिल अंकोला (Salil Ankola), पूर्व विकेटकीपर समीर दिघे (Sameer Dighe) और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बचपन के दोस्त पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली (Vinod Kambli) ने मुंबई (Mumbai) से आवेदन किया है। नई चयन समिति के लिए आवेदन की आखिरी तारीख सोमवार को शाम छह बजे तक थी। माना जा रहा है कि 50 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है।

मनिंदर सिंह ने 2021 में भी किया था आवेदन (Manindar Singh applied in 2021 as well)

इनमें से सर्वाधिक टेस्ट मनिंदर सिंह (Manindar Singh) (35 टेस्ट) और शिव सुंदर दास (Shiv Sundar Das) (21 टेस्ट) ने खेले हैं। मनिंदर ने 2021 में भी आवेदन किया था और इंटरव्यू राउंड में क्वालीफाई करने के बावजूद उनका चयन नहीं हुआ था। उत्तर क्षेत्र से मनिंदर, अतुल वासन (Atul Wassan), निखिल चोपड़ा (Nikhil Chopra), अजय रात्रा (Ajay Ratra) और रीतिंदर सिंह सोढ़ी (Ritinder Singh Sodhi) ने आवेदन किया है।

अमय खुरासिया और ज्ञानेंद्र पांडे ने किया आवेदन (Amay Khurasia and Gyanendra Pandey applied)

पूर्वी क्षेत्र से दास, प्रभंजन मलिक (Prabhanjan Malik), रश्मि रंजन परीदा (Rashmi Ranjan Parida), शुभमय दास (Shubhamay das) और सौराशीष लाहिड़ी (Saurasish Lahiri) ने आवेदन किया है। मध्य क्षेत्र (Central Zone) से अमय खुरासिया (Amay Khurasia) और ज्ञानेंद्र पांडे (Gyanendra Pandey) ने आवेदन किया है ।

 

इंडिया गठबंधन का नेतृत्व:राहुल गांधी से किए वादे से क्यों पलटे लालू प्रसाद,प्रेशर पॉलिटिक्स तो….

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

डॉ. अमन राज के ऑलराउंड प्रदर्शन से इंटेनेक्स्ट साइबर वॉरियर्स बना चैंपियन

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

BCCL T20 कप पर सोमेन स्टार्स का कब्जा,ओमेगा हिटर्स को 44 रनों से शिकस्त,रवि प्रकाश बने टूर्नामेंट के हीरो

Nationalist Bharat Bureau

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘पुष्पा 2’

सरस मेला के माध्यम से सदियों पुरानी लोक कलायें पुनर्जीवित हो उठी हैं

Nationalist Bharat Bureau

Delhi Vidhansabha Election:आम आदमी पार्टी ने जारी की अंतिम सूची, केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवार मैदान में

Nationalist Bharat Bureau

बिहारवासियों के लिए निःशुल्क औषधि वितरण योजना शुरू

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा चुनाव से पहलेअरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ी मुसीबतें

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment