Nationalist Bharat
खेल समाचार

डॉ. अमन राज के ऑलराउंड प्रदर्शन से इंटेनेक्स्ट साइबर वॉरियर्स बना चैंपियन

पटना:संपतचक स्थित 22 यार्ड क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेले गए क्रिकेट के हीरोज त्रिकोणीय सीरीज के नाइट मैच फाइनल मुकाबले में इंटेनेक्स्ट साइबर वॉरियर्स ने कवचवन किंग्स को 5 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। कम स्कोर वाले रोमांचक मुकाबले में डॉ. अमन राज ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कवचवन किंग्स की टीम निर्धारित लक्ष्य खड़ा करने में संघर्ष करती नजर आई। टीम 17.3 ओवर में 107 रन बनाकर सिमट गई। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रहे। सिंटू कुमार पटेल ने 21 गेंदों पर 13 रन, धीरज कुमार ने 17 गेंदों पर 16 रन तथा सुबो ने 9 गेंदों में 15 रनों की पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया। कप्तान हेमंत भी 13 गेंदों में 4 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम को अतिरिक्त के रूप में 23 रन मिले।इंटेनेक्स्ट साइबर वॉरियर्स की ओर से डॉ. अमन राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 19 रन देकर 3 विकेट झटके। राहुल राज ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि अभिषेक कुमार, कुलदीप सहाय और आनंद शिवम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी के साथ डॉक्टर अमन राज

108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंटेनेक्स्ट साइबर वॉरियर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम ने 43 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे और मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था। ऐसे दबावपूर्ण समय में डॉ. अमन राज ने जिम्मेदारी संभालते हुए धैर्यपूर्ण और मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 54 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल रहे। उनके साथ मणि ने 10 गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाकर महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इससे पहले बाजाज ने 16 गेंदों में 13 रन की उपयोगी पारी खेली। इंटेनेक्स्ट साइबर वॉरियर्स ने 18.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर खिताबी जीत दर्ज की।कवचवन किंग्स की ओर से शानु सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा पवन सिंह, सुमित और सुबो को 1-1 विकेट मिला।

 

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. अमन राज को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने गेंदबाजी में 3 विकेट लेने के साथ-साथ नाबाद अर्धशतक जड़कर फाइनल में अपनी टीम को जीत दिलाई।इस जीत के साथ इंटेनेक्स्ट साइबर वॉरियर्स ने क्रिकेट के हीरोज त्रिकोणीय सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया।

मैडम क्लास में चलाती हैं स्मार्ट फोन, ACS सिद्धार्थ से बच्चे की शिकायत

Nationalist Bharat Bureau

शानदार बल्लेबाजी की बदौलत रवि इलेवन ने डीजे पटना इलेवन को 67 रनों से हराया,आनंद शिवम् मेन ऑफ द मैच

Nationalist Bharat Bureau

मेदांता हॉस्पिटल पटना में स्तन कैंसर की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

नतीजे के बजाय अपने विचारों पर ध्यान दे रही थी: अवनि लेखरा

अलहेरा पब्लिक स्कूल शाहगंज पटना का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Nationalist Bharat Bureau

अब तक 33 हजार शिक्षकों ने स्थानातंरण के लिए किया आवेदन,2,919 शिक्षक दंपती भी शामिल

Nationalist Bharat Bureau

डीजे पटना इलेवन की सेक्रेटेरिएट क्रिकेट टीम पर 5 विकेट से शानदार जीत

Chamika Karunaratne: स्टार क्रिकेटर को भारी पड़ा ‘अनुशासन’ तोड़ना, एक साल के लिए हुआ सस्पेंड, भरने पड़ेंगे लाखों रुपये

Nationalist Bharat Bureau

₹25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन एशेज टेस्ट में शून्य पर आउट

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में लेकर महुआ पहुंचे

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment