Nationalist Bharat
खेल समाचार

खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन करेगी भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ

पटना-ाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी के अध्यक्षता में निशांत रेसिजेंसी फ्रेजर रोड में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 27 अगस्त को आयोजित होने वाले खिलाड़ी सम्मान समारोह अब खेल दिवस के अवसर पर 04 सितंबर को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री ऋतुराज सिन्हा जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे एवं बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

 

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने कहा की बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रति बिहार सरकार की उदासीनता को देखते हुए बिहार के खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने हेतु भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ खेल दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन करेगी जिसमे बिहार के सभी जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर बिहार का नाम रौशन किया है उन्हे सम्मानित किया जाएगा। साथ ही श्री राजू ने कहा की इस अवसर पर हम सभी को बिहार के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी जी एवं भाजपा के माननीय राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा जी समेत अन्य गणमान्य नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मुकेश पासवान, धीरेन्द्र सिन्हा, क्षेत्रीय प्रभारी जेपी मेहता, मीडिया प्रभारी विकास सिंह, भोला थापा, कंचन कुमारी, रिमझिम कुमारी, कुंदन कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

गृह विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

‘प्रगति यात्रा’ पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nationalist Bharat Bureau

10% भूखंड की मांग पर आंदोलनरत किसानों का दिल्ली कूच, परी चौक से 60 से अधिक गिरफ्तार

महिला वर्ल्ड कप 2025: लगातार तीन हार के बाद भी जिंदा है उम्मीद, सेमीफ़ाइनल में पहुंच सकती है भारतीय टीम

फ्लाईओवर के निर्माण का पहला डिजाइन किसने बनाया था

Nationalist Bharat Bureau

भारत दौरे पर लियोनल मेसी, बॉलीवुड से सचिन तेंदुलकर तक दिखा स्टार क्रेज

Nationalist Bharat Bureau

लड़ाई मनुस्मृति और संविधान के बीच,50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

26 मार्च से शुरू होगा PSL 2026, IPL के साथ फिर होगा सीधा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

विराट कोहली ने बनाया एक और रिकॉर्ड, टी-20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल होने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने

cradmin

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

Leave a Comment