Nationalist Bharat
खेल समाचारब्रेकिंग न्यूज़

Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ सड़क हादसा, गाड़ी चलाते वक्त सो गए थे पंत

टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ सड़क हादसा, घायल पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है. ऋषभ पंत की कार के साथ दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हुआ है. जिसमें ऋषभ पंत घायल हो गए हैं और उन्हें असपताल में भर्ती करवाया गया है. रुड़की के नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झाल के समीप मोड़ पर उनकी बीएमडब्‍ल्‍यू कार का एक्सीडेंट हुआ. फिलहाल पंत की हालत अब स्थिर बताई जा रही है. कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनकी कमर पर खरोंच के निशान देखे जा सकते हैं. लेकिन राहत की खबर ये है कि ऋषभ पंत फिलहाल ठीक हैं.
बता दें कि उनकी कार घर लौटते वक्त रेलिंग से टकरा गई. जिसके बाद कार में आग लग गई. ऋषभ पंत को दिल्ली रोड़ स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत रूड़की की ओर से घर वापिस लौट रहे थे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई, जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई.
उतराखंड के डीजीपी ने एनडीटीवी को बताया
इसी बीच उतराखंड के डीजीपी ने एनडीटीवी को बताया कि क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में घायल हुए और उनकी गाड़ी रुड़की में डिवाइडर से टकराई थी. उसके बाद उनकी गाड़ी में आग लग गई और पंत विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले थे हादसे के वक्त वे कार में अकेले थे. डीजीपी ने आगे बताया कि शरीर में ज्यादा चोट नहीं है लेकिन एक पैर में फ्रेक्चर की संभावना है. उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल लाया जा रहा है.
उन्होंने ये भी बताया कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रातः लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हुआ था. घायल ऋषभ पंत के कथननुसार उनको झपकी आने से गाड़ी डिसबैलेंस होकर डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी में अपने आप ही आग लग गई. दिल्ली से रुड़की जा रहे थे. मौके पर मौजूद 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल पंत को सबसे पहले रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया, जिके बाद उन्हें तत्पश्चात देहरादून भेज दिया गया है.
बता दें कि हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई है. टी 20 टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, के एल राहुल और ऋषभ पंत को नहीं चुना गया है. लेकिन वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भी पंत टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनके घुटने में इंजरी के चलते उन्हें NCA में रिहैब के लिए भेजा गया था. श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज का आगाज़ 3 जनवरी से होने जा रहा है. वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत 10 जनवरी से होगी. वहीं बाग्लादेश के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज़ के दूसरे टेस्ट में पंत ने 93 रन की शानदार पारी खेली थी. भारत ने टेस्ट सीरीज़ 2-0 से अपने नाम की थी.

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने की तीसरी शादी

Nationalist Bharat Bureau

12 फरवरी को बांग्लादेश में आम चुनाव की घोषणा

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग

महिला वर्ल्ड कप 2025: लगातार तीन हार के बाद भी जिंदा है उम्मीद, सेमीफ़ाइनल में पहुंच सकती है भारतीय टीम

Patna University UG Part 1 Admission 2022 Alert: पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए नामांकन 2 मई से शुरू,विस्तृत जानकारी यहाँ से हासिल करें

कांग्रेस ने बिहार में 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बढ़ा विवाद

Nationalist Bharat Bureau

जनविरोधी केंद्र सरकार में आम आदमी बिल्कुल विकल्पहीन और आशा-विहीन हो गया है:तेजस्वी यादव

INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर खींचतान तेज: पहली चरण की नामांकन प्रक्रिया के बीच सहयोगियों में बढ़ी नाराज़गी

Leave a Comment