Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में राजद का प्रचार करेंगे नीतीश! मोकामा पर सस्पेंस

Patna:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपालगंज सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में आरजेडी प्रत्याशी के प्रचार के लिए जाने वाले हैं। यह जानकारी गोपालगंज से आरजेडी के प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने दी है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश मंगलवार यानी एक नवंबर को गोपालगंज के उचकागांव में रैली करेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। हालांकि, दो दिन पहले नीतीश कुमार ने पेट में चोट का हवाला देते हुए चुनाव प्रचार के लिए जाने पर असमर्थता जताई थी।
गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव होना है। सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। दोनों सीटों पर महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने उम्मीदवार उतारे हैं। गोपालगंज से आरजेडी प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि सीएम नीतीश 1 नवंबर को यहां आ रहे हैं।

मोहन प्रसाद का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश की उचकागांव के श्यामपुर स्कूल में सोमवार को चुनावी रैली प्रस्तावित है। रैली में तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के अन्य नेता भी साथ रहेंगे।

मोकामा पर सस्पेंस
दूसरी ओर, मोकामा विधानसभा सीट पर सीएम नीतीश के रैली करने पर सस्पेंस बरकरार है। मोकामा में आरजेडी ने बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को आरजेडी ने टिकट दिया है, जिन्हें महागठबंधन की सभी पार्टियों का समर्थन हासिल है। अनंत सिंह और सीएम नीतीश कुमार की दुश्मनी जगजाहिर है। ऐसे में सीएम के मोकामा में चुनाव प्रचार पर संशय अब भी बरकरार है।

साइंस और टेक्नालाजी के साथ आध्यात्मिकता को भी जोड़ने से जीवन होगा आसान – राष्ट्रपति

राहुल गांधी का डीयू दौरा विवादों में ,प्रॉक्टर ने कहा भूखे रह गए स्टूडेंट

Nationalist Bharat Bureau

BMC चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं का सियासी हमला

Nationalist Bharat Bureau

मार्को यानसन बोले—कोहली जैसे बल्लेबाज़ को सेट होने के बाद रोकना लगभग असंभव

Nationalist Bharat Bureau

कोरोना संक्रमित पाया गया अर्जेंटीना का पर्यटक आगरा से लापता, प्रशासन और पुलिस ढूंढ़ने में लगी

Nationalist Bharat Bureau

वीर बाल दिवस पे पीएम नरेन्द्र मोदी ने कही यह बडी बात

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में जारी NDTV वर्ल्ड समिट 2025: वैश्विक नेताओं ने साझा किए नए युग के विचार

तबादला आदेश के खिलाफ रनिंग स्टाफ का बड़ा आंदोलन

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में 17 अप्रैल 2026 से जनगणना

Leave a Comment