Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अब मदरसों में TET पास लोगों की ही बहाली होगी

सहायक शिक्षक, लिपिक और परिचारी के पदों पर अब शिक्षा विभाग नियुक्ति करेगा, प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी

पटना:बिहार के मदरसों में सहायक शिक्षक, लिपिक और परिचारी के पदों पर अब शिक्षा विभाग नियुक्ति करेगा, प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक तमाम मदरसों में अब सीधी नियुक्तियां होंगी। नियुक्तियां जिलों में तैयार सॉफ्टवेयर के जरिये की जायेंगी।
बिहार में वस्तानिया स्तर के मदरसा में ऑरिएंटल, प्राच्य भाषा, शिक्षण और आधुनिक विषय, शिक्षण के कुल छह शिक्षक सहित कुल सात कर्मियों की संख्या निर्धारित है. फौकानिया मदरसा के लिए 12 पद होंगे. इनमें शिक्षकों के 10 पद होंगे. मौलवी स्तर तक मदरसा में कुल 15 पदों में 10 पद शिक्षकों के होंगे. उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग ने सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मियों की नियुक्तियों के लिए अहर्ता, सेवा शर्त आदि का निर्धारण भी कर दिया गया है.
मदरसा प्रबंध समिति की गठन नियमावली
-मौलवी स्तर तक के मदरसा की प्रबंध समिति का गठन मदरसा के पोषक क्षेत्र में वयस्क निवासियों की आम सभा के जरिये होगी. इसमें एक हैड मौलवी ,एक वरिष्ठ शिक्षक, दो भूमिदाता, जिन्होंने न्यूनतम 10 हजार रुपये का भी दान दिया हो, दो अभिभावक प्रतिनिधि, दो प्राच्य भाषा के विद्वान और मदरसा बोर्ड से नामित शामिल होंगे. इसके अलावा उसकी कार्य और शक्तियां भी निर्धारित हैं.
• -नियमावली के मुताबिक बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड सभी तरह के मदरसों को संबद्धता देगा. उसके प्रबंधन पर नजर रखेगा. परीक्षा करायेगा. बोर्ड में अध्यक्ष समेत आठ पदाधिकारी होंगे।
बिहार में मदरसा प्रबंध समिति अधिकार
• हेड मौलवी के पद पर प्रोन्नति के लिए सीधी भर्ती नहीं होगी. योग्यता व शिक्षण अनुभव की अनिवार्यता होगी.
• आलिम शिक्षक के पद पर न्यूनतम पांच साल और निर्धारित योग्यता रहने पर फाजिल के पद पर होगी प्रोन्नति.
• मौलवी सहायक के पद पर न्यूनतम चार साल की अवधि पूरी होने और आलिम की योग्यता होने पर नियुक्ति की जायेगी.
• इंटरमीडिएट प्रशिक्षित के पद पर न्यूनतम चार साल की समयावधि पूरी करने और स्नातक योग्यता पूरी करने पर स्नातक शिक्षक की प्रोन्नति दी जायेगी.
• हाफिज, मौलवी सहायक और इंटरमीडिएट प्रशिक्षित के पद पर सीधी नियुक्ति होगी।
बिहार के मदरसों में वस्तानिया स्तर पर नियोजन में सीटीइटी, टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को और फौकानिया और मौलवी स्तर पर एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी. मदरसा प्रबंध समिति को प्रोन्नति के तहत होने वाली नियुक्ति का अधिकार दिया गया है।

लालू कुनबे में अपने-पराए की जंग तेज, रोहिणी आचार्य का तीखा सियासी तंज

आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एजेंडा पेश किया,कई मांगे

चिराग पासवान से मिले जन अधिकार पार्टी नेता अकबर अली

Bihar Vidhansabha : मात्र 22 मिनट ही चला शीतकालीन सत्र का पहला दिन

Nationalist Bharat Bureau

2025 के आगाज के साथ बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव की आहट,खरमास ख़त्म होने का इंतजार

उदयपुर – कन्हैया लाल के पुत्रो को नोकरी देगी राजस्थान सरकार

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा बदलकर ‘टिकट चोर,पद छोड़’ हो गया,बिहार कांग्रेस में घमासान

मध्यप्रदेश: रीवा में ट्रेनी विमान मंदिर के गुंबद से टकराया, पायलट की मौत

cradmin

महाराष्ट्र में सियासी संकट: क्या सरकार बचा पाएंगे उद्धव ठाकरे ?

मुफ्ती सनाऊल होदा क़ासमी या मास्टर मुजाहिद आलम बनाए जा सकते हैं बिहार हज कमेटी के चेयरमैन

Leave a Comment