Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

13,585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 7 जून को

पटना:बिहार में बेहतर सड़क नेटवर्क के लिए केंद्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के क्रियान्वयन से विकास को रफ्तार मिली है। 7 जून को राज्य के अंतर्गत 13,585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा हाजीपुर में संपन्न होगा। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी कल विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि मंगलवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम में 13585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में 9607 करोड़ रुपए की कुल 308 किलोमीटर लंबाई की 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और 2761 करोड़ रुपए लागत की कुल 100 किलोमीटर लंबाई की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि इन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास हो जाने से बिहार में विकास की रफ्तार तेज होगी और राज्य समृद्ध बनेगा। उन्होंने कहा कि इससे ट्रैफिक जाम से मुक्ति के साथ-साथ पर्यटन, कृषि, उद्योग और व्यापार में इजाफा होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे ।

दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप खून से लथपथ लाश मिली

Nationalist Bharat Bureau

वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व सांसद लवली आनंद ने थामा जदयू का दामन, शिवहर से लड़ सकती है लोकसभा चुनाव

कानपुर में पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी ने किए 26 वार

Nationalist Bharat Bureau

“बेटी वंदना” की अपील, तेजस्वी यादव का भाजपा पर वार, सम्राट चौधरी को बनाया निशाना

बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला: हर गांव में खेल का मैदान होगा

Nationalist Bharat Bureau

पुणे निकाय चुनाव: एनसीपी एकजुट, अजित पवार के साथ मंच पर दिखीं सुप्रिया सुले

शेयर बाजार सेंसेक्स में 8% से ज्यादा तेजी

Nationalist Bharat Bureau

बीएमसी चुनाव में साथ आए ठाकरे बंधु

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा: बाढ़ पीड़ितों ने मंत्री-मेयर का घेराव कर आक्रोश व्यक्त किया

Nationalist Bharat Bureau

अमीर ए शरीअत सैयद मोहम्मद वली रहमानी सुपुर्द ए ख़ाक, नमाज़ जनाज़ा में हज़ारों लोगों की शिरकत

Leave a Comment