Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

एक लाख 78 हजार शिक्षकों की नियुक्ति से करोड़ों लोगों के जीवन में आएगी खुशहाली : इरशाद अली आजाद

पटना:बिहार सरकार ने मंगलवार को बिहार के युवाओं के लिए एक स्वागत योग्य कदम उठाते हुए 178000 शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ कर दिया।इसके लिए महागठबंधन सरकार और उसके नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बधाई के पात्र हैं।जदयू के प्रदेश महासचिव व बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली आजाद ने उक्त विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ केंद्र की भाजपा सरकार है जो छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है और दूसरी तरफ बिहार की महागठबंधन सरकार है जो युवाओं, छात्रों, किसानों और महिलाओं के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है।
जदयू के वरिष्ठ नेता इरशाद अली आजाद ने कहा कि यह बड़ी अजीब बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने और सुनाने में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन न तो छात्रों के हक की बात की जाती है और न ही बेरोजगारी को दूर करने की कोई कोशिश की जाती है।

इरशाद अली आजाद ने युवाओं, छात्रों, किसानों और महिलाओं से अपील की कि वे अच्छी नीयत और न्याय के साथ किए जा रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाकर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ मजबूत करें और केंद्र की निकम्मी और नाकाम, गरीब युवा, किसान और महिला विरोधी मोदी सरकार की की नाकामी उजागर करें ताकि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सबक सिखाया जा सके।

देश में अगले 30-40 साल भाजपा ही रहेगी,इस दौरान भारत विश्व गुरु बन जाएगा:अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

जातिगत जनगणना नहीं तो कोई जनगणना नहीं:तेजस्वी यादव

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सिटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ ,750 रुपये में होगा सिटी स्कैन

Nationalist Bharat Bureau

सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की पुरानी फोटो डाल फंसा मनीष कश्यप, एक और FIR दर्ज

कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज: ट्रंप के ‘अच्छे दोस्त’ अब शायद गले नहीं लगाना चाहते

राहुल गांधी के विवादित बयान पर आज कोर्ट का फैसला, बढ़ सकती हैं कानूनी परेशानियां

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी विधायक पर मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत

Nationalist Bharat Bureau

BPSC TRE: ईओयू की जांच में बड़ा खुलासा,तीसरे से पहले दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर भी हुआ था लीक

Nationalist Bharat Bureau

पीएम ने सेमी-हाई स्पीड ट्रेन की सवारी की जो उड़ान जैसा अनुभव प्रदान करती है

Nationalist Bharat Bureau

इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू,सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Leave a Comment