Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भागलपुर में अडाणी पावर ने एयर स्ट्रिप बनाने के लिए जमीन मांगी

Adani Power requests land from Bhagalpur administration to build air strip for power plant operations.

बिहार के भागलपुर जिले में अडाणी पावर लिमिटेड अपने पीरपैंती पावर प्लांट प्रोजेक्ट को अगले चरण में ले जाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अब साइट तक तेज और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए हवाई पट्टी (एयर स्ट्रिप) निर्माण की मांग की है। जिला प्रशासन को लिखे गए पत्र में अडाणी समूह ने करीब 100 मीटर चौड़ाई और 2000 मीटर लंबाई वाली जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। कंपनी ने बताया कि उसके अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी कठिन रास्तों से होकर साइट तक पहुंचते हैं, जिसके कारण प्रोजेक्ट की गति प्रभावित होती है।

बताया गया है कि अडाणी ग्रुप पीरपैंती प्रखंड में 800 मेगावाट क्षमता वाली तीन यूनिटों का पावर प्लांट स्थापित कर रहा है। एयर स्ट्रिप के लिए समूह ने कहलगांव और पीरपैंती के बीच स्थित जमीन को संभावित स्थान के रूप में चिह्नित किया है। भागलपुर के डीएम नवल किशोर चौधरी ने इस प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए कहलगांव के एसडीओ और राजस्व अधिकारियों को सर्वे और रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। वहीं कंपनी ने राज्य सरकार के स्तर पर भी औपचारिक अनुमति प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्थानीय स्तर पर इस परियोजना से हजारों युवाओं के रोजगार, औद्योगिक विस्तार और क्षेत्र की सड़क, परिवहन और ऊर्जा संबंधी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। जिला प्रशासन अब भूमि सर्वे, तकनीकी मूल्यांकन और औपचारिक विभागीय प्रक्रियाओं के बाद आगे का निर्णय लेगा। इस प्रोजेक्ट के साथ कहलगांव-पीरपैंती क्षेत्र बिहार के औद्योगिक मानचित्र पर तेजी से उभरने की दिशा में बढ़ रहा है।

वक्फ संशोधन विधेयक पर नीतीश कुमार की डैमेज कंट्रोल की कोशिश,प्रेस विज्ञप्ति जारी करके….

‘भारत जोड़ो यात्रा’ : BJP के गढ़ में राहुल गांधी को मिला बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का साथ

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में प्रदूषण नियंत्रण के मुद्दे पर आप नेताओं ने बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को सौंपा ज्ञापन

Nationalist Bharat Bureau

जयपुर:गुस्से,अनुशाशन और देशभक्ति के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, ‘सात निश्चय पार्ट-3’ को मिली मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

Ramai Ram Death: पूर्व मंत्री रमई राम का निधन,राजनेताओं ने जताया शोक

सूखे नशे में बढ़ोतरी पर सरकार का कबूलनामा, ड्रग्स के खिलाफ चलेगा अभियान

Nationalist Bharat Bureau

इंडिगो पर हाई कोर्ट सख्त—फ्लाइट संकट, महंगा किराया और यात्रियों को मुआवजे का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

नरेंद्र मोदी सबसे अधिक जनसंपर्क करने वाले प्रधानमंत्री: अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

आजतक की पत्रकार स्वेता सिंह के भारतीय परिधान ग्रहण करने पर गोरवान्वित हुए गिरिराज सिंह,कही ये बात…

Leave a Comment