Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बोचहां:राजद की जीत में भूमिहार की भूमिका गढ़ने की तैयारी

पटना:बिहार की बोचहां विधानसभा उपचुनाव की जीत को मीडिया के एक बड़े वर्ग ने भूमिहार के राजद के साथ देने की वजह से बताना शुरू कर दिया है।ये दरअसल घुसपैठ के माध्यम से हर एक राजनीतिक दल में अपनी मजबूत स्थिति बनाये रखने की सटीक चालबाज़ी है।मीडिया के एक बड़े वर्ग को ये एहसास हो चला है कि बिहार में यादव मुस्लिम समीकरण लालू राबड़ी के शासनकाल की तरह ही गोलबंद हो गया है ऐसे में अगर इस बात को नहीं थोपा गया कि राजद की जीत में सवर्णों का भी किरदार है तो ऐसी स्थिति में स्वर्ण समाज राजद की तज़ार में हाशिये पर चला जाएगा जो कहीं से भी समाज के लिए अच्छा नहीं है।मीडिया का एक बड़ा वर्ग ये बख़ूबी जानता है कि भविष्य में राजद नित गठबंधन सरकार के आने की प्रबल संभावना है ऐसे में अगर उस सरकार में भी सवर्णों की भूमिका बनाये रखने के लिए इस तरह की प्लांटेड खबरें तैयार करके मुस्लिम यादव समीकरण के सहारे जीत हासिल करने वाली राजद पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिशें जारी हैं।35 हज़ार भूमिहार वाले इस सीट पर 20 से ज्यादा मुसलमान हैं तो यादव भी 35 हज़ार हैं ।इसके अलावा सहनी वोट यहां सबसे ज़्यादा 60 लाख के आसपास है।दूसरी तरफ ये सर्व विदित है कि भूमिहार भाजपा का परंपरागत वोट बैंक रहा है।परिस्थितियां जो भी रहे वो भाजपा को ही वोट देता है।हर बार की तरह इस बार भी भूमिहार भाजपा के खाते में गया लेकिन मीडिया का एक बड़ा धरा राजद की जीत में भूमिहारों की भूमिका बनाकर अपना उल्लू सीधा करने की जुगत में दिखाई दे रहा है।
दरअसल यहां भाजपा की हार की पटकथा 60 हज़ार आबादी वाले सहनी वोटरों ने लिखी है।जिस तरह से भाजपा ने अपनी सहयोगी विकास शील इंसान पार्टी और उसके मुखिया मुकेश सहनी को बेइज़्ज़त करके पहले उसके विधायकों को अपनी पार्टी में किया,फिर मुकेश सहनी को मंत्री मंडल से बाहर किया वैसी सूरत में बोचहां के सहनी वोटरों ने अपनी नाराजगी का इज़हार करते हुए पिछले चुनाव के मुकाबले इसबार अपना हाथ और साथ खींच लिया जिसका नतीजा है कि आज बोचहां से भाजपा की हार हुई है।वरना भाजपा ने अपना पूरा शाम,दाम दण्ड भेद इन्हीं छोटी जातियों को अपनी ओर खींचने में लगा रखा था।वो ये मानकर चल रही थी कि भूमिहारों का वोट तो उसे किसी भी हाल में मिलेगा ही।और हक़ीक़त भी है कि जो भी वोट भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी को मिले हैं वो इन्हीं सवर्णों के हैं जो परंपरागत तौर पर इन्हें मिलते रहे हैं।ऐसे में ये कहना कि भूमिहार वोट राजद को मिला है ये महज़ मीडिया के एक वर्ग का प्रोपेगेंडा भर है।

Fee For Twitter:अब ट्विटर(TWITER) यूज करने के लिए देना होगा चार्ज, एलन मस्क (ELAN MASK)का बड़ा एलान

Nationalist Bharat Bureau

मोहनियां अनुमंडल अस्पताल में अव्यवस्था उजागर, सिविल सर्जन के छापे से मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कैबिनेट ने सफाई कर्मचारी आयोग और सेवानिवृत्त पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने को मंजूरी दी

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

LOKSABHA ELECTION 2024:उद्धव ठाकरे के लिए खुले हैं BJP के दरवाजे…, उपमुख्यमंत्री ने दिया गठबंधन का ऑफर

Nationalist Bharat Bureau

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की ब्रह्मोस मिसाइल की सफलता की सराहना, कहा – “आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है यह उपलब्धि”

Bihar Vidhansabha : मात्र 22 मिनट ही चला शीतकालीन सत्र का पहला दिन

Nationalist Bharat Bureau

चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

चैनपुर विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की

उपलब्धियों से भरा रहा डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह का दो साल का कार्यकाल: कांग्रेस

Leave a Comment