Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 वर्षीय बच्ची को लगी गोली

बिहार के कटिहार जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बड़ी भैसदियरा गांव में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस सनसनीखेज घटना में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की दीपिका कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों के मुताबिक, रात के अंधेरे में दो अपराधी घर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान डर के मारे घर से बाहर निकल रही दीपिका के बाएं हाथ की कोहनी में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। बच्ची की हालत को लेकर परिजन काफी चिंतित हैं।

घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि राधे चौकीदार का तूफानी यादव से पहले से विवाद चल रहा था और अपराधी उनके पुत्र की तलाश में आए थे। सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है, हालांकि गांव और आसपास के इलाकों में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

तेजप्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, पेट दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया इलाज

Nationalist Bharat Bureau

उदयपुर – कन्हैया लाल के पुत्रो को नोकरी देगी राजस्थान सरकार

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार बना देश की प्रतिभा का पावर हाउस :सेतु

Nationalist Bharat Bureau

फेक न्यूज़ फैलाने पर दीपक चौरसिया को क़ानूनी नोटिस

18 वीं नेशनल स्काउट गाइड जंबूरी आज से , राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी शुभारंभ

644 करोड़ की लागत से नव निर्मित विधुत उपकेंद्र राष्ट्र को समर्पित

पप्पू यादव की बड़ी मांग — “अनंत सिंह को मिले फांसी की सजा”, दुलारचंद हत्याकांड पर बोले- अब देर नहीं होनी चाहिए

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा का कहर, AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में कायम

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव: कृष्णा अल्लावरू हटे, अविनाश पांडेय बने चुनाव प्रभारी

हिंदू PM बयान पर ओवैसी का तीखा तंज, सियासत गरम

Leave a Comment