Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भारत-बांग्लादेश संबंधों में बढ़ा तनाव, वीजा सेवाएं बंद

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा को लेकर भारत में नाराजगी तेज होती जा रही है। देश के कई हिस्सों में बांग्लादेश विरोधी प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इस बीच भारत-बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंध लगातार खराब दौर से गुजर रहे हैं। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि भारत के बाद अब बांग्लादेश ने भी भारत में अपनी वीजा सेवाएं निलंबित करने का एलान कर दिया है।

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद से ही दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बढ़ी है। हाल ही में भारत विरोधी और कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद हालात और बिगड़ गए। कट्टरपंथी संगठनों ने आरोप लगाया कि हमले के आरोपी भारत भाग गए हैं, हालांकि बांग्लादेश सरकार ने इन दावों के कोई ठोस सबूत नहीं मिलने की बात कही है। भारत ने भी इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है, लेकिन इस घटना ने भारत विरोधी भावनाओं को और हवा दे दी है।

उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। मयमनसिंह में एक हिंदू युवक की कथित तौर पर ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर हत्या और शव जलाने की घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। संयुक्त राष्ट्र समेत कई वैश्विक संस्थाओं ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। वहीं, हालात को संभालने के लिए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने अमेरिका से संपर्क कर समय पर आम चुनाव कराने का भरोसा दिया है।

 

महंगाई,रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ तथा महिलाओं के लिए न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन तेज होगा-मीना तिवारी

Udaipur Murder:उदयपुर नृशंस हत्या की जांच NIA के हवाले

RSS शताब्दी पर मोहन भागवत का बड़ा बयान ‘संघ बदल नहीं रहा, विकसित हो रहा है’

Nationalist Bharat Bureau

पटना में बनेगा पांच सितारा होटल, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी — पर्यटन और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

योगी सरकार का बड़ा फैसला — पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए नई राहत योजना लागू

52 की उम्र में दूसरी शादी पर मलाइका अरोड़ा का बड़ा बयान

देश से 1947 में गोरो को भगाया था 2025 में चोरों को भगाएंगे: डॉ अशोक गगन

‘पापा कहते हैं’ की एक्ट्रेस बॉलीवुड को अलविदा कहकर बनी गूगल इंडिया की इंडस्ट्री हेड

Nationalist Bharat Bureau

राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री हुए घायल, हादसे के बाद 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: अब बैंक की गलती से ज्यादा आई पेंशन पर नहीं होगी रिकवरी, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Comment