Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी पहुँचे महाराष्ट्र, 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रविवार को सुबह में महाराष्ट्र पहुँचे।वहाँ उन्हें  75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करना है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नागपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(Ektanth Shinde) भी मौजूद रहे। यह ट्रेन नागपुर और बिलासपुर के बीच चलेगी। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नागपुर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सीएम शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने पीएम मोदी का नागपुर पहुंचने पर स्वागत किया।

समृद्धि महामार्ग या नागपुर-मुंबई सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेसवे परियोजना देश भर में बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 701 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे लगभग 55,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी नागपुर में AIIMS का भी उद्घाटन करेंगे.

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) नागपुर मेट्रो के पहले चरण का शुभारंभ करेंगे. पीएम मोदी इस दौरान नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे. वहीं नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शहर में नवनिर्मित एम्स को देश को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  विदर्भ शहर में एक सार्वजनिक समारोह में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

यस बैंक संस्थापक राणा कपूर से ईडी की पूछताछ

Nationalist Bharat Bureau

गोपालगंज हत्याकांड:विधायक की गिरफ्तारी ना होने पर नीतीश पर बरसे पप्पू यादव

आज हार्दिक होंगे भाजपा के, कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिपाही के तौर पर करेंगे काम

पहाड़ भी तपने लगे हैं तो कहां जाइयेगा?

योगी सरकार के मंत्री के इस्तीफे की ख़बर!दो और मंत्री भी…

Nationalist Bharat Bureau

प्रशांत किशोर के गांधी मैदान में छात्र सांसद के आयोजन को अनुमति देने से प्रशासन का इंकार

Nationalist Bharat Bureau

रितु जायसवाल बनाने जा रही हैं नई राजनीतिक पार्टी

देश के कई एयरपोर्ट पर GPS स्पूफिंग की पुष्टि

IPS Kundan Krishnan : IPS कुंदन कृष्णन फिर से लौट रहे बिहार

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी प्रसाद यादव का केंद्र की मोदी सरकार पर हमला,उठाए कई सवाल

Leave a Comment