Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

अब पटना में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। ताजा मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र का है, जहां ठेला चोरी के विवाद में 45 वर्षीय महेश महतो की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार को पुलिस ने भूतनाथ रोड स्थित बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी के एक जर्जर मकान से उसका शव बरामद किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव पर कई जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

अगमकुआं थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। परिजनों के मुताबिक, दो दिन पहले ठेला चोरी को लेकर एक मछली विक्रेता से महेश का विवाद हुआ था और आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश में उसकी हत्या की गई।

महेश महतो मूल रूप से मोकामा का रहने वाला था और दाउद विगहा इलाके में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह काम पर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे, तभी रविवार सुबह जर्जर मकान में शव मिलने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

 

 

भाजपा धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके नफरत फैलाने वाली बातों को बढ़ावा दे रही है: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

कमलनाथ बोले मैं गर्व से कहता हूं हिंदू हूं लेकिन बेवकूफ नहीं,भाजपा ने किया पलटवार

Nationalist Bharat Bureau

IRCTC को चुनौती देंगे गौतम अदानी(GAUAM ADANI),टिकट बुकिंग सेवा कंपनी खरीदी

Nationalist Bharat Bureau

बाहुबली माफिया अतीक की 117 करोड़ की संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी का बिहार से विशेष लगाव, सबसे अधिक दौरे और विकास के लिए व्यापक सहयोग इसका प्रमाण : संजय सरावगी

Nationalist Bharat Bureau

पीएम की जनसभा में उमड़ी भीड़, सड़क व पुल पर लगा रहा जाम

Nationalist Bharat Bureau

पटना की सड़कों पर काँग्रेस का संग्राम,राहुल सोनिया को फंसाने का आरोप

पुलिस मंथन 2025 की शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में कांग्रेस समीक्षा बैठक में बवाल, दो उम्मीदवार आमने-सामने

Nationalist Bharat Bureau

मुंगेर में गणतंत्र दिवस पर तिरंगे की बेअदबी, झंडोत्तोलन में भारी लापरवाही

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment