Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की गूंज,डीजे की धून पर डांस, मस्ती और धमाल

पटना : नए साल के जश्न की खुमारी शनिवार की सुबह से ही शहर में देखने को मिल रही थी। कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्षों बाद होटलों से लेकर रेस्तरां तक में नए साल के स्वागत का जश्न सितारों के साथ खूब मना। रात के 12 बजते ही नए साल का जश्न परवान चढऩे लगा। मस्ती कर रहे लोगों ने 2022 को अलविदा कहते हुए नए वर्ष का बाहें फैला स्वागत किया। हेलो पटना … हैप्पी न्यू ईयर के स्वर होटलों व रेस्तरां में गूंजने लगे। सितारों के साथ रंगीन बल्बों की रोशनी में लोग देर रात तक नए वर्ष का जश्न मनाते रहे। गले लगाकर एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। डीजे डांस पर म्यूजिक के साथ खूब तड़का लगा।न्यू ईयर सेलिब्रेशन में शामिल कपल व अन्य लोगों ने शहर के विभिन्न होटलों में जमकर मस्ती करते हुए लजीज व्यंजनों का वोनफायर के साथ भरपूर आनंद उठाया। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ता जा रहा था लोगों का उत्साह अपने परवान पर चढ़ता दिखा। डीजे की तेज होती धुन पर कदम भी लोगों के थिरकने लगे। जैसे ही रात के 12 बजे, मंच से हैप्पी न्यू ईयर की आवाज गूंजने लगी। लोगों ने भोजपुरी, बालीवुड गीतों के समेत कामेडी के साथ भरपूर मनोरंजन माहौल के बीच नव वर्ष के स्वागत भरे पल को यादगार बनाया।
 कलाकारों ने जीता दिल 
राजधानी के होटल मौर्या रात आठ बजे से लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। लोग डीजे की धुन पर लजीज व्यंजनों का आनंद उठाने के साथ कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाने में लगे थे। कोलकाता से आए चैताली बैंड के कलाकार भोजपुरी, ङ्क्षहदी गीतों पर अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को आनंदित करने में लगे थे। बड़ों के साथ बच्चे भी कार्यक्रम का आनंद उठाने में लगे थे। वहीं, प्रयागराज से आए गायकों ने एक से बढ़कर एक हास्य-व्यंग्य के पटाखे फोड़ लोगों को आनंदित किया। रात 12 बजते ही हैप्पी न्यू इयर बोलने का सिलसिला आरंभ हुआ। लोगों ने केक काट नव वर्ष का स्वागत किया।
गीतों संग खूब लगे ठुमके 
नए वर्ष के स्वागत को लेकर न्यू बाईपास इलाके में रामकृष्ण नगर होटल सिद्ध वेदांता में इंडियन आयडल फेम रूपम रमैया के गीतों पर लोगों ने देर रात तक ठुमके लगाए। रमैया बाबूजी धीरे चलना … तेरी आंखों के ये काजल… समेत अन्य गीतों पर लोगों को खूब झुमाया। रात के 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर बोल लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। बड़ों के साथ बच्चों ने भी गाला डिनर के साथ अनलिमिटेड माकटेल समेत अन्य व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाया।
डीजे के साथ मुजरा का लोगों ने उठाया आनंद : नव वर्ष की खुमारी में लोग डूबते नजर आ रहे थे। होटल गार्गी में डीजे लाइव के साथ लोगों ने देर रात तक नव वर्ष का स्वागत किया। फैजल अमीन के गीतों के साथ लोगों ने मुजरे का भरपूर आनंद उठाया। रात के 12 बजते ही कलाकारों ने नृत्य व संगीत की अपनी प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इन आंखों की मस्ती… नौ लक्खा हार मंगा दे.. डीजे वाले बाबू थोड़ा गाना बजाओ.. आदि गीतों पर लोग जमकर मस्ती की। वहीं, लोगों ने होटल पनाश में भी लोगों ने डीजे की धुन पर बुफे डिनर का भरपूर आनंद उठाया। वहीं, इसके अलावा आरा गार्डेन स्थित होटल कृष में भी लोगों ने डीजे की धुन पर लजीज व्यंजनों के साथ भरपूर आनंद उठाते हुए परिवार के साथ जमकर मस्ती कर नव वर्ष का स्वागत किया।
होटल में देर रात हुई मस्ती
नववर्ष के जश्न में डूबे लोगों ने होटल द एवीआर में देर रात तक जमकर मस्ती की। होटल में लोग डीजे की धुन पर रात भर नाचते नजर आए। फिल्मी गीतों पर झूमते हुए लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी।

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी मुख्यालय में भव्य समारोह

Nationalist Bharat Bureau

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

100 वर्ष की हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कोकिला को सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता: 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 65 लाख का इनाम खत्म

Nationalist Bharat Bureau

हाई कोर्ट ने जब्त वाहन छोड़ने का दिया आदेश, सरकार पर 10,000 रुपए मुकदमा-खर्च

Nationalist Bharat Bureau

निर्भया के गुनहगार को फाँसी, माँ ने ली सूकून की सांस

शराबबंदी पर बिहार सरकार की समीक्षा बैठक से पहले विपक्ष ने थमाया सवालों का पुलिंदा,मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

“72 वर्ष का बूढ़ा प्रधानमंत्री और 22 वर्ष का युवा सेवानिवृत्त बेरोजगार”,जानिए किसने बोला प्रधानमंत्री पर हमला

Leave a Comment