Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

वक्फ संशोधन विधेयक को नीतीश कुमार की पार्टी का फुल समर्थन,ललन सिंह ने कहा…

नई दिल्ली:केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार को वक्त संशोधन बिल को लोकसभा में पेश कर दिया है। एक तरफ जहां कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों किस विधायक का विरोध कर रही है वही एनडीए सरकार में शामिल बिहार की जनता दल यूनाइटेड में विधायक का समर्थन कर दिया है। विधायक का समर्थन करते हुए नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने विधायक का समर्थन करते हुए कहा कि विधायक पारित हो जाने से और कानून बन जाने से वक्त में पारदर्शिता आएगी।एनडीए की सहयोगी पार्टी जेडीयू और टीडीपी ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि ये बिल मुस्लिम विरोधी नहीं है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक मुस्लिम विरोधी नहीं बल्कि वक्फ में पारदर्शिता लाएगा।

 

 

पारदर्शिता के लिए कानून बनाएगी सरकार

जेडीयू सांसद ने कहा कि विपक्ष मंदिर की बात कर रहा है। इसमें मंदिर की बात कहां से आ गई। उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था जब निरंकुश होगी तो सरकार उस पर अंकुश लगाने के लिए, पारदर्शिता के लिए कानून बनाएगी। ये सरकार का अधिकार है। पारदर्शिता होनी चाहिए और ये बिल पारदर्शिता के लिए है।

 

यह मुसलमानों के खिलाफ कैसे है?

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा, “यह मुसलमानों के खिलाफ कैसे है? यह कानून पारदर्शिता लाने के लिए बनाया जा रहा है। विपक्ष इसकी तुलना मंदिरों से कर रहा है, वे मुख्य मुद्दे से भटका रहे हैं। कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल को बताना चाहिए कि हजारों सिख कैसे मारे गए। किस टैक्सी ड्राइवर ने इंदिरा गांधी को मारा? अब, वे अल्पसंख्यकों के बारे में बात कर रहे हैं।”

GST मामले पर अपनी ही सरकार पर बरसे वरुण गांधी,लोगों ने भी मोदी सरकार की लगाई क्लास

घर-घर में रुकेंगे पर्यटक, कैबिनेट से मिलेगी हरी झंडी

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा बदलकर ‘टिकट चोर,पद छोड़’ हो गया,बिहार कांग्रेस में घमासान

भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

पटना से देशभर तक बसों का जाल, बिहार सरकार का बड़ा कनेक्टिविटी प्लान

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों को बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नीतीश कुमार जी से मैं कभी जुदा नहीं होना चाहती थी लेकिन…

बिहार:अड़चनो के बावजूद संपन्न हो गया नगर निकाय चुनाव

Nationalist Bharat Bureau

TRE-4 बहाली का बिगुल: 26 जनवरी तक नोटिफिकेशन, 27,000+ नए शिक्षक पद

Nationalist Bharat Bureau

जेईई मेन्स के का रिज़ल्ट आज जारी, स्टेप को फॉलो करके अपना परिणाम देखें

Leave a Comment