Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लोकसभा में पास नहीं हो पाया वक्फ एक्ट संशोधन बिल

नई दिल्ली:कांग्रेस,समाजवादी पार्टी एवं अन्य विपक्षी पार्टियों के विरोध के बाद वक्फ एक्ट संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाया। सरकार ने बिल को ज्वाइंट पार्लियामेंट कमिटी में भेजने की मांग की है। आज गुरूवार को संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने लोकसभा में संशोधन बिल पेश किया था। जिस पर संसद में विफक्षी दलों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिल को अधिकारों पर चोट बताया था।

 

इससे पहले नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि विधायक पारित हो जाने से और कानून बन जाने से वक्त में पारदर्शिता आएगी।एनडीए की सहयोगी पार्टी जेडीयू और टीडीपी ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि ये बिल मुस्लिम विरोधी नहीं है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक मुस्लिम विरोधी नहीं बल्कि वक्फ में पारदर्शिता लाएगा।

 

 

पारदर्शिता के लिए कानून बनाएगी सरकार

जेडीयू सांसद ने कहा कि विपक्ष मंदिर की बात कर रहा है। इसमें मंदिर की बात कहां से आ गई। उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था जब निरंकुश होगी तो सरकार उस पर अंकुश लगाने के लिए, पारदर्शिता के लिए कानून बनाएगी। ये सरकार का अधिकार है। पारदर्शिता होनी चाहिए और ये बिल पारदर्शिता के लिए है।

 

यह मुसलमानों के खिलाफ कैसे है?

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा, “यह मुसलमानों के खिलाफ कैसे है? यह कानून पारदर्शिता लाने के लिए बनाया जा रहा है। विपक्ष इसकी तुलना मंदिरों से कर रहा है, वे मुख्य मुद्दे से भटका रहे हैं। कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल को बताना चाहिए कि हजारों सिख कैसे मारे गए। किस टैक्सी ड्राइवर ने इंदिरा गांधी को मारा? अब, वे अल्पसंख्यकों के बारे में बात कर रहे हैं।”

बिहार चुनाव 2025: नीतीश एक्टिव मोड में, तेजस्वी खामोश — महागठबंधन में सन्नाटा क्यों?

अडानी के शेयर गिरे:LIC में पैसा लगाने वालों को भी ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए

एनसीबी से क्लीन चिट मिलने के बाद आर्यन ने कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

CBSE Syllabus:बिहार में BJP और JDU आमने-सामने

अनुबंध पर कार्यरत एएनएम की स्थाई नियुक्ति की मांग,हड़ताल जारी

Nationalist Bharat Bureau

अजित पवार विमान हादसा: बारामती में मातम, परिवार और राज्य सदमे में

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव ने एनडीए पर ज़ोरदार हमला,‘सरकार चला रहे अधिकारी’

बिहार पुलिस ने एक पुराने मामलों में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है

Nationalist Bharat Bureau

सदानंद सिंह का निधन काँग्रेस पार्टी एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति:शशिरंजन यादव

Nationalist Bharat Bureau

नीट पेपर लीक के खेल की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए:शशि यादव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment