Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

डॉ अशोक गगन कॉलेज में कांग्रेस पार्टी द्धारा आयोजित “शिक्षा न्याय संवाद” में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी

बिहटा:नौबतपुर-बिक्रम मुख्य मार्ग में नया मोड़ स्थित डॉ अशोक गगन कॉलेज के प्रांगण में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्धारा आयोजित “शिक्षा न्याय संवाद” में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
सम्मेलन का जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ के तहत युवाओं के अधिकारों की इस ऐतिहासिक लड़ाई में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व एआईसीसी- सीडब्ल्यूसी सदस्य देवेन्द्र यादव पंहुचे।सम्मेलन का शुभारंभ शहीद जवानों की याद में दो मिनट का मौन रख कर किया गया।तत्पश्चात महात्मा गांधी एवं डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीपप्रज्वलन कर किया गया।सम्मेलन में पंहुचे देवेन्द्र यादव ने सर्वप्रथम एआईसीसी से बिक्रम विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने के लिये डॉ अशोक गगन को दिय जाने एवं सफल कार्यक्रम के लिये बहुत बहुत बधाई दिया।वही उंन्होने कहा की आज का युवा ही हमारे देश का भविष्य है। जिसको सरकार लगातार छलने का कार्य कर रही है।बिहार शिक्षाविद और महापुरुषों की धरती रही है। बिहार मे नालंदा विश्वविद्यालय से लेकर आर्यभाट्ट विश्वविद्यालय स्थापित है फिर भी बिहार का युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने को लेकर देश के दूसरे प्रदेश मे भटक रहें है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा युवाओ को उचित शिक्षा के साथ साथ रोजगार दिलाने के लिए पुरे देश मे मुहीम चलाई जा रही है।उन्होंने 50% आरक्षण की सीमा हटा कर दलित, पिछड़ा और अति-पिछड़ा समुदाय को शिक्षा और नौकरियों में उनकी भागेदारी के अनुपात में हिस्सेदारी,लाठी चार्ज नही रोजगार सुनिश्चित,हर प्रखण्ड में डिग्री कॉलेज,खाली पड़े 463 लाख पदों पर शीघ्र बहाली आदि देने की मांग किया।

कार्यक्रम का मुख्य संयोजक सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी,प्रदेश प्रवक्ता , एआईसीसी नेशनल कॉर्डिनेटर,डॉ अशोक गगन ने कहा कि आज बिहार के छात्र-छात्रा, किसान, महिला,उधमी आदि भाजपा नीत सरकार से परेशान है।नौकरी नही मिलने से बिहारी छात्रों पर करीब 2,135 करोड़ का शिक्षा कर्ज हो गया है।वही आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी ने कहा कि शिक्षा,रोजगार व युवाओं के पलायन का मुद्दा देश व बिहार से गौण हो गया है। युवा रोजगार को तरस रहे है।वही पूर्व विधायक डॉ विनोद यादव,महिलाकोष जिलाध्यक्ष डॉ अजिता पाण्डेय,प्रखण्ड अध्यक्ष बिहटा विकास कुमार मिश्रा,बिक्रम से उपेंद्र कुमार सिंह,नौबतपुर से अजित कुमार आदि अपनी अपनी बात रखी।


इस मौके पर मुकेश कुमार,प्रभात कुमार,शम्भू सिंह, मिडिया शेल प्रियरंजन गोलू,रितेश पांडे, अमरेंद्र कुमार सहित सैकड़ो छात्र छात्रा मौजूद थे।

70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन: पटना में बवाल, प्रशांत किशोर का छात्रों से टकराव

Nationalist Bharat Bureau

पटना आने से पहले उत्तराखंड पहुंचे तेजस्वी यादव

सूखे नशे में बढ़ोतरी पर सरकार का कबूलनामा, ड्रग्स के खिलाफ चलेगा अभियान

Nationalist Bharat Bureau

UP: बाहुबली अतीक अहमद का गुर्गा हमज़ा अंसारी गिरफ्तार, अपहरण और मारपीट का आरोप

फेक न्यूज और फर्जी पत्रकारों के खिलाफ आंदोलन चलाएगी एनयूजेआई

7480 बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों में से अपील के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी 836 की सेवा वापसी क्यों नहीं, विभाग जवाब दे -ऐक्टू

Nationalist Bharat Bureau

नेहा सिंह राठौड़ ने”हॉस्टल काण्ड” के बहाने पीएम मोदी पर साधा निशाना

आनंद मोहन बहाना,सरकार माई समीकरण के दुर्दांत अपराधियों पर मेहरबान:सुशील मोदी

कश्मीर में टारगेट किलिंग पर भड़के ओवैसी, कहा- फिल्म के प्रमोशन में लगी मोदी सरकार

हरनोत में सड़कों पर उतरे युवा,बेरोज़गारी पर सरकार को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment