Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

ओल्ड ब्लॉक बरहरा आरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़े लोग

4280 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

पारस हॉस्पिटल पटना और रणविजय सिंह (राजापुर वाले) चेयरमैन गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक काॅलेज की ओर से किया गया था आयोजन

आरा:स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल, पटना एवं रणविजय सिंह (राजापुर वाले) चेयरमैन गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक काॅलेज के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ओल्ड ब्लॉक बरहरा आरा में आयोजित इस शिविर में कुल 4280 लोगों ने हिस्सा लिया और विभिन्न रोगों की जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस शिविर में बीपी, रैंडम ब्लड शुगर, स्याप्टोमेट्री, बीएमडी, ईसीजी सहित कई आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग, त्वचा रोग, स्त्री रोग, न्यूरोलॉजी, हृदय रोग, किडनी व मूत्र रोग, पेट रोग, कैंसर एवं ईएनटी (कान-नाक-गला) से संबंधित समस्याओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया गया।

 

सबसे अधिक रोगी हृदय, हड्डी और न्यूरोलॉजी से संबंधित समस्याओं के थे। कुछ मरीज ऐसे भी मिले जिन्हें पहले से इलाज चल रहा था, जिन्हें आगे हॉस्पिटल में विस्तार से इलाज कराने की सलाह दी गई।डॉक्टरों की टीम में डॉ. वीर अभिमन्यू पंडित (न्यूरोलाॅजी), डॉ. जावेद अनवर (हृदय रोग), डॉ. आर एन टैगोर (कैंसर रोग), डॉ. अमितेश (ईएनटी), डॉ. शिवांगी (त्वचा रोग) डा. सुकृति सिंह (अहार विशेषज्ञ) इनके अलावा और भी कई डॉक्टर शामिल रहे।मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर के संबंध में पारस एचएमआरआई के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि पारस एचएमआरआई आम जनता के लिए हमेशा फिक्र मंद रहता है। पारस एचएमआरआई और मरीजों के बीच संबंध अटूट बना रहे है, इसके लिए इस तरह के आयोजन जरूरी होते हैं। हम आम जन की सेवा के लिए उपलब्ध हैं, यह मैसेज आमलोगों तक जाना चाहिए। आगे भी इस तरह के मुफ्त जांच शिविर आयोजित होते रहेंगे।

आयोजन को सफल बनाने में नीरज सिंह फाइनेंस कंट्रोलर पारस एचएमआरआई पटना और रणविजय सिंह (राजापुर वाले) चेयरमैन गिरिजा देवी पॉलिटेक्निक काॅलेज, शिवम सिंह, बालमुकुंद दुबे ने सराहनीय भूमिका निभाई।

नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

एनएमसीएच में जल्द शुरू होगी मूक बधिर बच्चों की बेरा जांच

स्वास्थ्य जांच के लिए गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार पर बढ़ा निवेशकों का विश्वास ,अडानी समूह सहित सैंकड़ों कंपनियां लगाएंगी फैक्ट्री

Nationalist Bharat Bureau

ब्लड शुगर कंट्रोल करती है सर्दी में मिलने वाली ये मीठी चीज, दिमाग भी करेगी तेज

‘प्रगति यात्रा’ पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nationalist Bharat Bureau

उत्तर प्रदेश: छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, निजीकरण के खिलाफ बढ़ा विरोध

अमीर लोग भी आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक जा रहे क्योंकि वहां के चिकित्सक अच्छे है : केजरीवाल

डायबिटीज का शिकार हो रहे बच्चे

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment