Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा से NDA में खलबली

पटना:बीते दिनों तेजस्वी यादव ने घोषणा की थी कि 2025 में यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी, तो राज्य के लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। अब शनिवार को उन्होंने एक और बड़ा ऐलान किया। तेजस्वी यादव ने *”माई-बहिन मान योजना”* की शुरुआत करने की घोषणा की, जिसके तहत बिहार में हर महिला के खाते में 2500 रुपये प्रति माह भेजने की बात कही गई।

तेजस्वी यादव की इस घोषणा के बाद एनडीए के नेताओं ने उन पर तीखे हमले किए। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, और मंत्री संतोष सुमन ने इसे हवा-हवाई घोषणा बताते हुए कहा कि लालू परिवार को अब सत्ता में लौटने का कोई मौका नहीं मिलेगा।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा,”अगर तेजस्वी यादव को बिहार की जनता और महिलाओं की इतनी ही चिंता थी, तो अपने माता-पिता के 15 साल के शासनकाल में उन्होंने ऐसी कोई योजना क्यों नहीं लागू की?”

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “उनके माता-पिता ने 15 साल बिहार में शासन किया। तब कौन सी योजनाएं लागू की गई थीं? उस दौर में बिहार की हालत सब जानते हैं। न सड़कें थीं, न बिजली, और न ही कानून-व्यवस्था। अपहरण उद्योग चरम पर था। तेजस्वी को इस पर भी बात करनी चाहिए।”

वहीं, हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष सुमन ने तेजस्वी की योजना पर तंज कसते हुए कहा, “शायद तेजस्वी यादव ने यह योजना 2040 के लिए सोची है। फिलहाल बिहार में एनडीए की कल्याणकारी सरकार है, जो सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। तेजस्वी जी को केवल घोषणा करने की बजाय जमीनी हकीकत पर ध्यान देना चाहिए।”

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “लालू यादव के 15 साल के जंगलराज को बिहार की जनता भूली नहीं है। चारा घोटाला और गरीबों से जमीन लिखवाने जैसे काम आज भी लोगों के जेहन में हैं। लालू परिवार ने सत्ता में रहते हुए जनता को लूटने का काम किया। बिहार के लोग अब उन्हें दोबारा सत्ता में आने नहीं देंगे।”

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने शनिवार को दरभंगा में घोषणा की थी कि 2025 में उनकी सरकार बनी तो *”माई-बहिन मान योजना”* लागू की जाएगी और बिहार की हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस पर विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, *”जंगलराज के युवराज वादों का पिटारा खोलकर हवा-हवाई बातें कर रहे हैं। उनके माता-पिता को 15 साल तक शासन चलाने का मौका मिला, लेकिन महिलाओं के लिए ऐसी कोई योजना उन्होंने क्यों नहीं शुरू की?”

उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव खुद दो बार डिप्टी सीएम रह चुके हैं। उस वक्त पांच विभाग उनके अधीन थे, लेकिन वे एक भी वादा पूरा नहीं कर सके। न कोई नई योजना लागू की, न ही किसी विभाग में नियुक्तियां कीं। अब वे केवल सत्ता पाने की बेचैनी में बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। बिहार की जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है और ऐसे खोखले वादों पर विश्वास नहीं करेगी।”

एनडीए के नेताओं ने इसे चुनावी स्टंट बताते हुए कहा कि बिहार की जनता समझदार है और 2025 में अपने फैसले से महागठबंधन को सबक सिखाएगी।

आजतक की पत्रकार स्वेता सिंह के भारतीय परिधान ग्रहण करने पर गोरवान्वित हुए गिरिराज सिंह,कही ये बात…

गुजरात के साणंद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Nationalist Bharat Bureau

हरियाणा: केंद्र से राख विवाद हल कराए गठबंधन सरकार : कुमारी सैलजा

9 महीने में आधा बजट भी खर्च नहीं कर पाई सरकार

Nationalist Bharat Bureau

लापरवाह पुलिसकर्मियों की खैर नहीं, सख्त कार्रवाई होगी:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

Nationalist Bharat Bureau

आखिर सुप्रीम कोर्ट ने असम और मेघालय के सीमा समझौते को आगे बढ़ाने की इजाजत दी

cradmin

जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के विरोध में जन सुराज संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Nationalist Bharat Bureau

सारीका पासवान बनाम आशुतोष कुमार:बिहार में सियासी घमासान तेज

इसी महीने जारी होगा 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का रिजल्ट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment