Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

वर्षा का पानी का संचयन समय की जरुरत है : ज्ञान रंजन

पटना :नेहरू युवा केंद्र, पटना के तत्वाधान में जल संरक्षण हेतु संचालित कैच द रेन तृतीय चरण जागरूकता अभियान अंतर्गत संगोष्ठी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सेंट टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल बिहटा में किया गया जिसमें 50 छात्र-छात्राओं ने वर्षा जल संचयन और संरक्षण विषय पर आधारित पेंटिंग बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाए इस अवसर पर पर मुख्य अथिति के रूप में डॉ° गोपाल शर्मा संयुक्त निदेशक सह वैज्ञानिक, भारत सरकार भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, पटना, हाई स्कूल प्रधानाध्यापक नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस ज्ञान रंजन ,स्कूल के डायरेक्टर कुमार गौरव जी और प्रधानाध्यापक रानी शर्मा रहें ।

 

सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व पौधा देकर स्कूल की प्रधानाध्यापक रानी शर्मा ने सम्मानित किया। डॉ° गोपाल शर्मा ने कहा की कैच द रेन 3.0 कार्यक्रम के तहत वर्षा जल संचयन तथा जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है इसके लिए नेहरू युवा केंद्र, पटना की ओर से जल चौपाल, जन जागरूकता अभियान, दीवाल लेखन, पेंटिंग, निबंध, क्विज, नुक्कड़ नाटक सहित वेबिनार आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है । नीरज कुमार ने बताया की जल संचयन काफ़ी अहम है! प्रदेश परवक्ता ज्ञान रंजन ने कहा की युवा पीढ़ी को जल के अहमियत को समझना होगा क्योंकि जल ही जीवन इसलिए जल का बचाव जरूरी है और साथ में ही जलसंचयन की शपथ सभी को दिलाई ।मंच का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बबलु कुमार ने किया ।

 

पेंटिंग में प्रथम स्थान ऋतिका राज , द्वितीय स्थान अमरेश प्रजापति , तृतीय स्थान अमित प्रजापति ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट मेडल देकर सम्मानित किया गया मौके सुभम, इशू कुमार, सौम्या कनक,साक्षी कुमारी, रौशनी कुमारी, अंशीका, ख़ुशी शर्मा, नाज प्रवीण, प्रणव कुमार समेत सभी बच्चें मौजूद रहें।

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

बेटी का था ड्राइवर से प्रेम प्रसंग, पूर्व सरपंच पिता ने दोनों को मौत के घाट उतारा

कन्हैया कुमार को मिल सकती है बिहार की बड़ी ज़िम्मेदार,हुड्डा के बयान से…….

Nationalist Bharat Bureau

Jama Masjid: जामा मस्जिद में अकेली लड़की या लड़कियों के आने पर पाबंदी

Nationalist Bharat Bureau

भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा:तेजस्वी यादव

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान हत्या के आरोप से हुए बरी

अब पटना में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने ही लालू और तेजस्वी को फंसाया :सम्राट चौधरी

धक्का मार गाड़ी के सहारे नीतीश कुमार की सिक्योरिटी

राबड़ी देवी ने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment