Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

फेक न्यूज़ फैलाने पर दीपक चौरसिया को क़ानूनी नोटिस

दीपक चौरसिया को यह कानूनी नोटिस डॉ. फारुख खान द्वारा जारी किया गया है।नोटिस में कहा गया है कि चौरसिया ने जानबूझकर, शरारत और बदनीयत से मुस्लिम भावनाओं को आहत करने का काम किया है।

 

नई दिल्ली:केरल में हथिनी की मौत पर अपनी गन्दी सोंच और घृणित मानसिकता का परिचय देते हुए साम्प्रदायिक रंग देने वाले और उत्तरप्रदेश के बांदा में ज़हरीला चारा खाने से हुई 15 गायों की मौत पर बिल में घुस जाने वाले मीडिया चैनल ‘न्यूज नेशन’ के कंसल्टिंग एडिटर और एंकर दीपक चौरसिया को उसके एक विवादित ट्वीट के लिए कानूनी नोटिस भेजा गया है। अपने इस ट्वीट में दीपक चौरसिया ने केरल में गर्भवती हथिनी की हत्या के मामले में दो मुस्लिमों को आरोपी बताया था। नोटिस में कहा गया है कि चौरसिया ने जानबूझकर, शरारत और बदनीयत से मुस्लिम भावनाओं को आहत करने का काम किया है।दीपक चौरसिया को यह कानूनी नोटिस डॉ. फारुख खान द्वारा जारी किया गया है। दीपक चौरसिया ने हिंदी में यह ट्वीट करते हुए लिखा कि केरल के गर्भवती हथिनी की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के मामले में अमजद अली और तमीम शेख की गिरफ़्तारी हुई है। इन आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

newsd के अनुसार ट्वीट में गलत तथ्य प्रस्तुत करने के लिए जब चौरसिया की खिंचाई हुई तो उसने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन इसे हटाए जाने से पहले ट्वीट को कई हजार रीट्वीट और लाइक मिल गए।एंकर को नोटिस भेजने वाले डॉ. फर्रुख खान ने कहा है कि चौरसिया ट्वीट ने इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने के लिए पहले से ही चल रहे शातिराना अभियान को और मजबूत करने का काम किया। डॉ. खान ने कहा, “कई यूजर्स ने दावा किया कि गर्भवती हथिनी की मौत की योजना इन दोनों ने बनाई थी और इसके साथ मुस्लिम बहुल आबादी होने के लिए केरल के पलक्कड़ को बदनाम किया गया और भारतीय मुसलमानों को बेवजह टारगेट किया गया।”डॉ. खान ने कहा कि दीपक चौरसिया ने मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से फर्जी खबरें फैला रहा है।उन्होंने आगे यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है कि वह समुदाय को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं बल्कि ट्वीट के साथ उसका लहजा इस बात का प्रतीक था कि इस देश में सभी गड़बड़ियां मुसलमानों की वजह से ही हैं।बताते चलें कि घटना के सुर्खियों में आने के बाद पलक्कड़ के एसपी जी शिवा विक्रम ने कहा था कि विल्सन के अलावा किसी व्यक्ति को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया था। अमजद अली और तमीम शेख नामक दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी के बारे में सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को उन्होंने फेक न्यूज़ या अफवाह बताया था।

दक्षिण अफ्रीका में मंदिर ढहने से 4 की मौत, एक भारतीय मूल का व्यक्ति शामिल

Nationalist Bharat Bureau

इसी महीने जारी होगा 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का रिजल्ट

Nationalist Bharat Bureau

भागवत बोले—कुछ भारतीय अपनी ही भाषाएं नहीं जानते

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब में कांग्रेस को भाजपा ने दिया बड़ा झटका, 4 पूर्व मंत्री ने धारण किया भगवा

मेस्सी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी, सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी

Nationalist Bharat Bureau

West Bengal: बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत; भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर में बिहारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नीतीश सरकार बधाई की पात्र,केंद्र अपना फर्ज निभाए:इरशाद अली आजाद

Nationalist Bharat Bureau

BMC चुनाव पर संजय राउत का आरोप: हजारों वोटरों के नाम लिस्ट से गायब

BPSC Protest: बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों का धरना जारी, कांग्रेस और लेफ्ट का राजभवन मार्च

Nationalist Bharat Bureau

द प्लूरलस पार्टी नेता प्रांजल सिंह की बिहार राज्य दफादार और चौकीदार संघ के प्रदर्शनकारियों से मुलाकात

Leave a Comment