Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

तीन राज्यों की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी

चुनाव आयोग (ECI) आज मंगलवार को केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की मसौदा मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) जारी करेगा। इन राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसके बाद ड्राफ्ट रोल को सार्वजनिक किया जा रहा है। इसके साथ ही अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की मसौदा मतदाता सूची भी जारी की जाएगी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) और जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO) प्रस्तावित मतदाता सूचियों की प्रतियां सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराएंगे। ड्राफ्ट मतदाता सूची को CEO और DEO की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा, जिसमें मृत, स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं का पूरा विवरण शामिल होगा।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहा है। इससे पहले आयोग ने इस प्रक्रिया की डेडलाइन दो बार बढ़ाई थी। पहले यह कार्य 30 नवंबर तक पूरा होना था, जिसे बढ़ाकर 11 दिसंबर किया गया और बाद में फिर समयसीमा में विस्तार दिया गया। ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद आपत्तियां और दावे दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

फिर धमकी मिली तो तेवर में आए पप्पू यादव

भारत जोड़ो यात्रा के साथ उत्तर प्रदेश में लाखों की संख्या में लोग जुड़ेंगे

मरांची महादलित टोला में गणतंत्र दिवस समारोह, सीएम नीतीश हुए शामिल

ऐपवा की उच्चस्तरीय जांच टीम ने बेगूसराय का किया दौरा, फरार बलात्कारियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

पप्पू यादव को चंद्रशेखर रावण ने बताया बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा

Nationalist Bharat Bureau

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री बोले,जिन पिछड़ी जनजातियों को पिछली सरकारों ने नहीं पूछा, उसे मोदी पूजता है

Nationalist Bharat Bureau

Jharkhand: ‘मुस्लिमों को पिछले दरवाजे से आरक्षण देने की तैयारी कर रहे हेमंत सोरेन’:अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी का मन की बात संबोधन: राम मंदिर ध्वज से वोकल फॉर लोकल तक बड़े संदेश

Nationalist Bharat Bureau

नीट पेपर लीक मामले में पटना AIIMS के तीन डॉक्टर हिरासत में

पोस्टर बैनर लगाने से चुनाव नहीं जीता जाता,नितिन गडकरी के बयान से निकलने लगे कई मायने, पीएम मोदी पर निशाना तो नहीं !

Leave a Comment