Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Haryana New Government: नायब सैनी के हाथों में ही रहेगी प्रदेश की कमान, सरकार बनाने का दावा पेश

चंडीगढ़: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे। पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बतौर पर्यवेक्षक मौजूद थे। बैठक में अनिल विज और कृष्ण बेदी ने नायब सैनी का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सभी ने सहमति से स्वीकार किया। सैनी गुरुवार को पंचकूला में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

बैठक के बाद नायब सैनी ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बैठक में सिर्फ नायब सैनी का नाम प्रस्तावित किया गया था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। उन्होंने सैनी को बधाई दी। नायब सैनी ने घोषणा की कि शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही 24,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।

अमित शाह ने बताया कि वह रात को चंडीगढ़ के ललित होटल में रुकेंगे और शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा राजभवन में एक बैठक करेंगे। भाजपा ने अपने सभी 48 विधायकों को चंडीगढ़ में अगले दो दिन रुकने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा के लिहाज से ललित होटल और हरियाणा राजभवन में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि होटल हयात में बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, नगालैंड और पुड्डूचेरी के मुख्यमंत्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

मार्च में, जब विधायक दल की बैठक में नायब सैनी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए रखा गया था, अनिल विज नाराज होकर बैठक से बाहर चले गए थे। विज पहले ही मुख्यमंत्री पद की दावेदारी जता चुके थे। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी समय-समय पर मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करते रहे हैं। इन संभावित विवादों से बचने के लिए अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया गया। इसी तरह, 2022 में उत्तर प्रदेश में भी शाह केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुए थे और योगी आदित्यनाथ के नाम पर सहमति बनी थी।

विधायक दल में सर्वसम्मति बनने के बाद, नायब सैनी ने राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके साथ ही मंत्रियों की सूची भी राज्यपाल को सौंपी गई। राज्यपाल ने विधायक दल के नेता और मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया। शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 37 विशेष अतिथि शामिल होंगे, जिनमें केंद्रीय मंत्री, एनडीए के घटक दलों के राष्ट्रीय नेता, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी अतिथियों के कार्यक्रम में शत-प्रतिशत हाजिरी होगी।

शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की अध्यक्षता में हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नायब सैनी और प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह की तैयारी के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। किसी को मुख्यमंत्रियों के स्वागत की जिम्मेदारी दी गई, तो किसी को केंद्रीय मंत्रियों को मंच तक लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला आदेश के खिलाफ रनिंग स्टाफ का बड़ा आंदोलन

Nationalist Bharat Bureau

पटना में ‘रोजगार दो या सत्ता छोड़ो’ कार्यक्रम की सफलता के लिए महानगर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

दिवाली पर किसानों को गिफ्ट, मोदी सरकार ने गेहूं चना समेत 6 रबी फसलों पर MSP बढ़ाई

महिला रोजगार योजना: 31 दिसंबर अंतिम तारीख

Nationalist Bharat Bureau

सत्ता के बिना तड़प रहे हैं राहुल गांधी व तेजस्वी : केशव प्रसाद मौर्य चुनावी सभा

भारत में जलवायु परिवर्तन: कारण, प्रभाव और बचाव के उपाय

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित

महिलाओं को न्याय देने के मामले में केंद्र की मोदी सरकार विफल,जरूरी कदम उठाए: सरवत जहां फातिमा

Nationalist Bharat Bureau

अब मैथिली में भी पढ़ सकेंगे भारत का संविधान,राष्ट्रपति ने किया विमोचन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के 7 हजार पैक्सों का होगा कंप्यूटरीकरण

Leave a Comment