Nationalist Bharat
शिक्षा

BPSC 70th CCE 2024: खुशखबरी! बीपीएससी 70वीं भर्ती के लिए बढ़ी पदों की संख्या, अब 2027 सीटों पर होगा चयन

BPSC 70th CCE 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने घोषणा की है कि बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 70 नई रिक्तियों को 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE), 2024 में जोड़ा गया है। इनमें गृह विभाग में प्रोबेशन अधिकारी, सहकारी समितियों में सहायक रजिस्ट्रार और वित्त विभाग में वित्त प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं।इस प्रकार, बीपीएससी 70वीं सीसीई के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की कुल संख्या 2027 हो गई है, जो पहले 1,957 थी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एक अलग अधिसूचना में आयोग ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर थी।आयोग ने कहा कि मौजूदा उम्मीदवार नाम, माता का नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि को छोड़कर अपने ओटीआर (वन-टाइम रजिस्ट्रेशन) प्रोफाइल विवरण को 19 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच अपडेट कर सकते हैं। इस अवधि के दौरान, वे ऊपर उल्लिखित चार कॉलमों को छोड़कर, 70वें सीसीई आवेदन पत्र को भी सशोधन कर सकते हैं।बीपीएससी ने कहा कि उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान कर अपना लिंग और श्रेणी बदलने की भी अनुमति है।आवेदन करने के दौरान सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

शादी के आठवें दिन दूल्हे को छोड़ भागी दुल्हन, पहले भी दो पत्नी हो चुकी फरार

Nationalist Bharat Bureau

मदरसा के छात्र अब हेल्थ सेक्टर में बना सकते हैं करियर,DARS ग्रुप ऑफ कॉलेज दे रहा सुनहरा अवसर

BEST WAY TO BE HAPPY:ख़ुश रहने के कुछ तऱीके जो आज ही आज़माएँ

राज्य में प्रस्वीकृत 2459 मदरसों को सशर्त मिलेगा अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

महात्मा गांधी

हिन्दी साहित्य में राजभक्ति की परंपरा

हैदराबाद में AMP ने राष्ट्रीय प्रतिभा का छठा संस्करण लॉन्च किया

पानी पानी हुआ पटना, बाढ़ का नजारा,पानी में तैरते दिखे लोग

PP Constable Result 2024: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सक्रिय हुए लालू यादव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment