Nationalist Bharat
EntertainmentOtherखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

पटना। केंद्र सरकार ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए देशभर में बड़े बदलाव करने की योजना बनाई है। शिक्षा मंत्रालय ने पूरे भारत में नए पीएम केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय स्थापित करने का फैसला लिया है। हालांकि, इस योजना के तहत बिहार को कोई लाभ नहीं मिला है। केंद्र सरकार ने बिहार में न तो कोई नया केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी है और न ही कोई नया जवाहर नवोदय विद्यालय।

केंद्र सरकार द्वारा जारी सूचना के अनुसार, देशभर में 85 नए पीएम केंद्रीय विद्यालय और 28 नए जवाहर नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे। इसके लिए 8,231 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

बिहार में विरोध के स्वर
बिहार में एक भी नया केंद्रीय विद्यालय न खोले जाने को लेकर व्यापक विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस फैसले के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने केंद्र सरकार पर बिहार के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, *”जम्मू-कश्मीर को 13 केंद्रीय विद्यालय और बिहार को शून्य, यह अस्वीकार्य है। बिहार को अछूत की तरह रखा जा रहा है, जिसका पूरी तरह विरोध होगा।”* वहीं, एक अन्य यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, *”जब बिहार से सांसद जीताकर केंद्र में सरकार बनती है, तो बिहार की अनदेखी क्यों की जा रही है?”*

बिहार में केंद्रीय विद्यालयों की वर्तमान स्थिति
देशभर में कुल 1,253 केंद्रीय विद्यालय और 661 जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। बिहार में फिलहाल केवल 49 केंद्रीय विद्यालय और 39 जवाहर नवोदय विद्यालय हैं। राज्य में कई ऐसे जिले हैं, जहां एक भी केंद्रीय विद्यालय नहीं है। स्थानीय सांसद और जनप्रतिनिधि लंबे समय से इनकी संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

इस बार मंजूर किए गए 85 नए केंद्रीय विद्यालयों में सबसे अधिक 13 जम्मू-कश्मीर में खुलने वाले हैं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा 8 नए जवाहर नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे। बिहार के लिए यह फैसला निराशाजनक है, क्योंकि राज्य के शैक्षिक ढांचे में सुधार के लिए यह एक बड़ा अवसर हो सकता था।

Darbhanga AIIMS:दरभंगा एम्स के शिलान्यास की तैयारियां जोरों पर

राष्ट्रपति मुर्मु ने दादी प्रकाशमणि की स्मृति में डाक टिकट जारी किया

सम्मानित किए गए शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Police News: 6 IPS अधिकारी जाएंगे हैदराबाद, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में लेंगे मिड करियर ट्रेनिंग

महाराष्ट्र ने सौर कृषि पंपों में बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक ने किया दर्ज

टिकट कटने के बाद वरुण गांधी का पीलीभीत की जनता के नाम पत्र, छलका दर्द

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Bye Election: बेलागंज सीट के लिए NDA ने दबंग महिला नेता मनोरमा देवी को मैदान में उतारा

वरुण कुमार को नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस बिहार की जिम्मेदारी,दक्षिण बिहार के प्रभारी का भी चार्ज

अपनी ही सरकार की निति से नाराज बीजेपी प्रवक्ता! उठा दिया गंभीर सवाल

Nationalist Bharat Bureau

वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए शिवहर कांग्रेस ने झोंकी ताक़त,15 जगहों पर बनाया गया पॉइंट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment