Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

kolkata airport fire:कोलकाता एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट 3 C पर आग लगी

कोलकाता: बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आ रही है जहां हवाई अड्डे पर आग लग गई है।कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रस्थान द्वार के पास बुधवार रात आग लग गई। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने कहा कि रात करीब नौ बजकर 10 मिनट पर लगी और आधे घंटे में उस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि ‘चेक-इन’ प्रक्रिया को कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया और दमकल की आठ गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया।

इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर आग लगने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, ‘हवाई अड्डे के निदेशक के संपर्क में हूं। स्थिति नियंत्रण में है। सौभाग्य से, सभी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।’ सिंधिया ने कहा कि ‘चेक-इन’ प्रक्रिया रात 10 बजकर 25 मिनट पर फिर से शुरू हो गई।

उदयपुर घटना पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर समर्थकों में नाराजगी

Nationalist Bharat Bureau

एलएनएमआई में ‘के० सहाय स्मारक व्याख्यान’ का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

देश में अगले 30-40 साल भाजपा ही रहेगी,इस दौरान भारत विश्व गुरु बन जाएगा:अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

One Oation One Election बिल को मोदी कैबिनेट से मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

National Herald Case: सोनिया व राहुल गांधी को ED का नोटिस, 8 जून को होगी पूछताछ

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, सिसोदिया को भी गिरफ्तार करने की तैयारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया लखनदेई नदी की पुरानी धार को पुनर्जीवित करने की योजना का निरीक्षण

बागेश्वर बाबा के बिहार आगमन की खबर पर भड़के पूर्व आईपीएस अधिकारी, रोक लगाने की मांग

1xBet सट्टेबाजी केस में फंसे सुरेश रैना और शिखर धवन, ईडी ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति

Nationalist Bharat Bureau

CM भजनलाल शर्मा को PM मोदी और अमित शाह की जन्मदिन की बधाई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment