Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद का केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र, हज यात्रियों के समस्याओं के समाधान की मांग

नई दिल्ली:हज के दौरान सऊदी अरब में भारतीय हज यात्रियों के ठहराव और आवश्यक तीर्थ यात्राओं की सुविधाओं से संबंधित गंभीर समस्याओं के समाधान की त्वरित कार्रवाई के संबंध में किशनगंज के सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखा है।
सांसद ने लिखा कि सऊदी अरब में भारतीय हज यात्रियों की व्यवस्था और प्रबंधन का स्तर काफी बदतर और कष्टप्रद रहा है, भारतीय हाजियों से मिली मौखिक जानकारी के मुताबिक कुप्रबंधन और सुविधाओं के नाम पर प्रताड़ित करने वाली व्यवस्था के कारण भारतीय हज यात्रियों को काफी कठिनाई और विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा हज को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और सस्ता बनाने, सुविधाओं पर केंद्रित करने के लिए अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय ही नोडल एजेंसी है। ऐसी स्थिति में कुछ गम्भीर वर्णित मुद्दों के समाधान पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय से भारतीय हज यात्री काफी आशाविंत हैं।

मंत्री को लिखा गया पत्र

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में भारतीय हज यात्रियों की ठहराव के लिए बेहतर और जरूरी सुविधाओं से लैस होटलों में शिफ्ट कराना अतिआवश्यक है, सूबे के हाजियों से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में भारतीय हाजियों को उपलब्ध किए गए होटलों की स्थिति बदतर है और यहां कुप्रबंधन का स्तर काफी विचलित और परेशान करने वाली है। जिन जगहों / लोकेशन्स पर भारतीय हज यात्रियों का ठहराव किया गया है, वहां से हज के लिए आवश्यक तीर्थ स्थलों की दूरी अन्य देशों के हाजियों की हॉटल लोकेशन्स की तुलना में काफी अधिक है और इन जगहों से तीर्थ स्थलों के लिए यातायात की सुविधा और बस एवं टैक्सी की उपलब्धता काफी कम है जिसके कारण बस / टैक्सी की प्रतिक्षा में काफी समय बर्बाद होता है और स्थिति दयनीय है। अतः आप माननीय महोदया से विनम्र निवेदन है कि भारतीय हाजियों की उपरोक्त वर्णित समस्याओं के हल के लिए आप अपनी स्तर से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए सऊदी अरब सरकार से समाधान हेतु आवश्यक पहल की कृपा करना चाहेंगे।

लालू को सज़ा सुनाने वाले 59 साल के जज ने 50 साल की वकील और भाजपा नेत्री से रचाई शादी

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी हिंदू देवी-देवताओं की संरक्षक नहीं, बंगालियों को यह नहीं सिखाना चाहिए कि देवी काली की पूजा कैसे करें: महुआ मोइत्रा

Nationalist Bharat Bureau

खेसारी लाल यादव के बंगले पर चल सकता है बुलडोजर, नगर निगम ने भेजा नोटिस — बिहार चुनाव के बीच बढ़ी परेशानी

Nationalist Bharat Bureau

प्रवासी मजदूरों की समस्या पर काँग्रेस का धरना एवं प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

BIHAR:अगले मुख्य सचिव के नाम पर आधा दर्जन नामों पर कयास

DNA वाले सुधीर चौधरी की ZEE NEWS से विदाई

पप्पू यादव का सामाजिक इंजीनियरिंग फॉर्मूला, सियासत में मचा घमासान

नियोजित शिक्षकों को अब BPSC परीक्षा से मुक्ति, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी का हमला—कहा, चुनाव आयोग पर कब्जा कर वोट चोरी हो रही है

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार आज 10 लाख महिलाओं को देगी 10-10 हजार की सौगात

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment