Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के निजी विद्यालयों में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

पटना:26 अप्रैल। देश की रक्षा में बलिदान देने वाले पहलगाम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु, Private Schools and Children Welfare Association के तत्वावधान में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के नेतृत्व में देशभर के निजी विद्यालयों में एक मिनट का मौन एवं ऑनलाइन शोक सभा का आयोजन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

सुबह विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने एकत्र होकर शहीदों को नमन किया और एक मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत, प्रातः 11:00 बजे आयोजित ऑनलाइन शोक सभा में देशभर से सैकड़ों विद्यालयों के प्रतिनिधि, शिक्षक और छात्रगण सम्मिलित हुए।शोक सभा का संचालन स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा,देश के वीर सपूतों का बलिदान हमारी स्मृतियों में सदैव अमर रहेगा। आज की युवा पीढ़ी को उनके त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। एकजुट होकर ही हम अपने देश की अखंडता और गौरव की रक्षा कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान शहीदों के सम्मान में प्रार्थना की गई तथा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों एवं विचारों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में मौजूद सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की सेवा में जीवन समर्पित करने का संकल्प भी लिया।Private Schools and Children Welfare Association द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि का प्रतीक बना, बल्कि देशभर के विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता और कृतज्ञता की भावना को भी मजबूती प्रदान करने वाला अवसर सिद्ध हुआ।संघ ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विद्यालयों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया है।

JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल

Nationalist Bharat Bureau

अब मैथिली में भी पढ़ सकेंगे भारत का संविधान,राष्ट्रपति ने किया विमोचन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के 7 हजार पैक्सों का होगा कंप्यूटरीकरण

हमें प्रतिशोध की कार्रवाई और गिरफ्तारी के लिए तैयार रहना होगा:खड़गे

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी की नागरिकता मामला में दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

जयपुर:गुस्से,अनुशाशन और देशभक्ति के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा

Nationalist Bharat Bureau

साइंस और टेक्नालाजी के साथ आध्यात्मिकता को भी जोड़ने से जीवन होगा आसान – राष्ट्रपति

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र ने सौर कृषि पंपों में बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक ने किया दर्ज

नीतीश कुमार जी से मैं कभी जुदा नहीं होना चाहती थी लेकिन…

Leave a Comment