Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मन की बात’ के 116वें एपिसोड में गोपालगंज की लाइब्रेरी का जिक्र

मन की बात’ के 116वें एपिसोड में गोपालगंज की लाइब्रेरी का जिक्र

गोपालगंज:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 116वें एपिसोड में गोपालगंज के केंद्रीय पुस्तकालय का जिक्र किया और इसके महत्व को उजागर किया। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी समाज में बड़ा बदलाव ला रही है और छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक बन रही है। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को किताबों से दोस्ती करने की सलाह दी, क्योंकि उनका मानना था कि किताबों के साथ एक गहरा रिश्ता जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि गोपालगंज में खोली गई इस लाइब्रेरी ने न केवल जिले, बल्कि आसपास के कई शहरों में भी चर्चा का विषय बना दिया है। इसके चलते गोपालगंज के 12 गांवों के युवा भी इस लाइब्रेरी में पुस्तकें पढ़ने के लिए आने लगे हैं। उन्होंने लाइब्रेरी के प्रति छात्रों के बढ़ते रुझान की सराहना की और कहा कि इससे छात्रों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव हो रहा है।

गोपालगंज के जिला शिक्षा परिसर में स्थित इस केंद्रीय पुस्तकालय में छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां 100 सीटों की व्यवस्था है, लेकिन रोजाना 150 से अधिक छात्र पुस्तकें पढ़ने के लिए आते हैं। प्रधानमंत्री के इस लाइब्रेरी के संदर्भ में चर्चा करने से छात्रों में खुशी की लहर है। वहीं, गोपालगंज के जिला अधिकारी प्रशांत कुमार सीएच भी इस लाइब्रेरी को और बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठा रहे हैं, ताकि यह प्रोजेक्ट और भी प्रभावी हो सके।

बिहार यात्रा पर आज से निकलेंगे प्रशांत किशोर

जनप्रतिनिधियों को मिलने वाले पेंशन और भत्ते खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र

स्वच्छता से समृद्धि’ के लिए मोबाइल RRR वैन का संचालन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड की बैठक स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

बिहार भाजपा के नेता भी करने लगे संविधान बदलने की मांग,वीडियो वायरल,तेजस्वी यादव ने कहा जागो देशवासियों

कभी थे BJP के नेता… अब उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने रामगढ़ सीट से सुशील कुमार को बना दिया उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ में जीत,पटना में जश्न,कार्यकर्ताओं ने बाँटे लड्डू

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर,इंचार्ज बिहार मोहमद शमीम खान का तूफानी बिहार दौरा 23 अप्रैल से, जिलाध्यक्षों संग करेंगे मैराथन बैठक

Bihar By Election Result: ढह गया RJD का ‘बेलागंज किला

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली एयरपोर्ट(IGI AIRPORT) में निकली 1095 पदों पर नौकरी की वैकेंसी; 25,000 रुपए तक मिलेगी सैलरी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment