Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म,डॉक्टर बोले- अपने करियर में ऐसा केस पहली बार देखा,जच्चा व बच्चा स्वस्थ्य

मुजफ्फरपुर:कुदरत का करिश्मा देखिए । दुनिया में बहुत से ऐसे दंपति हैं जिन्हें एक भी औलाद नहीं वही दूसरी ओर बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टर के अनुसार पैदा होने वाले तीनों बच्चे स्वस्थ्य हैं। 3 बच्चों की एक साथ पैदाइश का मामला सामने आने के बाद लोग हैरत में पड़ गए। अस्पताल से लेकर परिजन तक और गांव देहात के लोग इस बात के लिए चर्चा कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। चिकित्सक ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।पीएचसी प्रभारी डॉ नौशाद अहमद ने बताया कि बलिगामा निवासी सत्तन सहनी के 27 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी 9 महीने की गर्भवती थी। उसको अचानक से प्रसव पीड़ा हुई तो उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां करीब 2 घंटे बाद सामान्य प्रसव से महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया। एक साथ तीन बेटों के जन्म देने पर माता-पिता एवं स्वजन काफी खुश दिख रहे थे।

 

एक साथ 3 बच्चों के जन्म लेने के बाद चिकित्सा कर्मियों एवं हॉस्पिटल में मौजूद लोगों में भी काफी उत्सुकता एवं प्रसन्नता दिखी। चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा इनका विशेष देखभाल किया जा रहा है।पुष्पा देवी के स्वजनों ने बताया कि उसे पहले से हीं एक पुत्र और एक पुत्री है। महिला का यह तीसरा प्रसव है। चिकित्सक के साथ सहयोगी एएनएम श्यामा और मीना एवं अन्य चिकित्सा कर्मी भी बन्दरा पीएचसी में पहली बार हुई तीन बच्चे के जन्म पर काफी उत्साहित थे। बच्चे का वजन 2 किलो, ढाई किलो तथा 1.9 किलो है।

 

 

सफल प्रसव के बाद सभी ने चैन की सांस ली

उन्होंने बताया कि पीएचसी में इस तरह का पहला मामला है। चिकित्सक ने बताया कि प्रसव पीड़ित महिला को देखने से एक से ज्यादा बच्चे होने का अनुमान लग रहा था। लिहाजा चिकित्सकीय सतर्कता पहले से हीं बढ़ा दी गयी थी। इमरजेंसी की स्थिति के लिए भी सम्बंधित सिस्टम को अलर्ट पर रखा गया था। सफल प्रसव के बाद सभी ने चैन की सांस ली। सभी के चेहरे खिल उठे।

रविशंकर प्रसाद और नितिन नवीन ले रहे हैं अपनी मृत माँ के नाम का पेंशन!

Nationalist Bharat Bureau

बिजली संकट जल्दी ही खत्म हो जाएगा।एनटीपीसी को कोयला आपूर्ति का टेंडर राष्ट्र स्वामी गौतम अडानी जी को मिल गया है:काँग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

JANTA DARBAR:अब आरजेडी ऑफिस में भी लगेगा जनता दरबार,कल से शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े बीपीएससीअभ्यर्थी

Nationalist Bharat Bureau

एमपी की SIR वोटर लिस्ट जारी, 42 लाख नाम हटे

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: सीटों पर खींचतान तेज, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

पुतिन के आवास पर हमले की खबरों पर बोले पीएम मोदी, कहा– शांति का रास्ता सिर्फ कूटनीति

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का बड़ा एक्शन – भोजपुरी गायकों को कानूनी नोटिस

Nationalist Bharat Bureau

बेलसंड यूथ क्लब की कामयाबी के शानदार तीन साल,केक काटकर मनाई गई वर्षगाँठ

मोहम्मद मूर्तज़ा को पंकज कुमार ने ब्लड देकर पेश की गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment