Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े बीपीएससीअभ्यर्थी

पटना: राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर 11 दिनों से प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों से मिलने शनिवार को सदर एसडीएम गौरव कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों का डेलिगेशन पहुंचा। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से कहा कि पांच लोगों की एक टीम बनाएं, जिसके माध्यम से उनकी मांगों को आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।पांच सदस्यों की टीम तो बना दी गई, लेकिन जब टीम से पूछा गया कि उन्हें कहां जाना है, तो एसडीएम ने बताया कि उन्हें आयोग के अध्यक्ष से मिलवाया जाएगा। यह सुनते ही अभ्यर्थी नाराज हो गए और साफ कहा कि उनकी मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है, किसी और से नहीं।

प्रदर्शन में शामिल शिक्षाविद गुरु रहमान ने कहा कि अभ्यर्थी नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के प्रतिनिधियों का आना आंदोलन की सफलता को दर्शाता है। रहमान ने स्पष्ट किया, “पेपर लीक नहीं हुआ है, लेकिन नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया गलत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मेरा अनुरोध है कि परीक्षा का री-एग्जाम करवाएं और इसे एक ही सीटिंग में आयोजित करें।”

अभ्यर्थी रितेश कुमार ने कहा कि अधिकारियों का डेलिगेशन सिर्फ आयोग के अध्यक्ष से मिलने की बात कर रहा था, लेकिन प्रदर्शनकारी इस प्रस्ताव को मानने को तैयार नहीं। उन्होंने दोहराया कि उनकी एकमात्र मांग मुख्यमंत्री से मुलाकात है।एसडीएम गौरव कुमार ने समझाने की कोशिश की कि आयोग एक संवैधानिक संस्था है, और उसकी प्रक्रियाओं के तहत ही कोई कार्रवाई हो सकती है। लेकिन प्रदर्शनकारी किसी भी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं हुए, जिसके बाद अधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

मां बनने वाली है सोनम कपूर

हाई कोर्ट ने जब्त वाहन छोड़ने का दिया आदेश, सरकार पर 10,000 रुपए मुकदमा-खर्च

Nationalist Bharat Bureau

FRAS की वापसी और समान काम समान वेतन के लिए संविदा एएनएम का प्रदर्शन,जिलाधिकारी को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन

Nationalist Bharat Bureau

स्वच्छता से समृद्धि’ के लिए मोबाइल RRR वैन का संचालन

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का सड़क से लेकर संसद तक हिसाब लेंगे:सरवत जहां फातिमा

Nationalist Bharat Bureau

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में राशन कार्ड के नियम बदले, लाखों परिवारों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की अपील की

किसानो का तीसरी बार दिल्ली कूच, पुलिस नेआंसू गैस के साथ चलाया वाटर कैनन

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव के आरोप से मतदाता सूची घोटाले में चुनाव आयोग और बीजेपी की साजिश बेनकाब

Leave a Comment