Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों संग गया से दिल्ली रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

Bihar News: गया से दिल्ली रवाना होते कांग्रेस कार्यकर्ता, रामलीला मैदान महारैली में होंगे शामिल

लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली के विरोध में गया जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। गया जंक्शन पर जुटे कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” के गगनभेदी नारे लगाए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ये कार्यकर्ता महाबोधि एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में शामिल होने जा रहे हैं।

दिल्ली जाने वाले इस जत्थे का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह और बाबूलाल प्रसाद सिंह कर रहे हैं। हाथों में पार्टी के झंडे और पोस्टर लिए नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में अनियमितताएं हो रही हैं और चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई अब दिल्ली से लड़ी जाएगी।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह महारैली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में देशव्यापी संदेश देगी। इस दौरान गया से गया कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ ज्ञापन सौंपेगा। साथ ही केंद्रीय इस्पात मंत्री से मिलकर गया जिले में पिछले 17 वर्षों से लंबित स्टील प्रोसेसिंग प्लांट के निर्माण की मांग भी उठाई जाएगी।

UP: बाहुबली अतीक अहमद का गुर्गा हमज़ा अंसारी गिरफ्तार, अपहरण और मारपीट का आरोप

15 साल का रिकॉर्ड टूटा, 4.2°C पर सिमटी सर्दी, कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट

मोहम्मद असद को शिवहर विधानसभा से उम्मीदवार बनाने की मांग तेज़

लालू के ऐलान से बढ़ी सियासी गर्मी

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: अब बैंक की गलती से ज्यादा आई पेंशन पर नहीं होगी रिकवरी, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

लड़ाई मनुस्मृति और संविधान के बीच,50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

नेहरू की नीति का खामियाजा भुगत रहा देश:गिरिराज

8 दिसंबर को लोकसभा में वंदे मातरम पर विशेष चर्चा, PM मोदी करेंगे आरंभ

Nationalist Bharat Bureau

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने बस से निकले बिहार के काँग्रेसी

Nationalist Bharat Bureau

शशि थरूर ने वीर सावरकर पुरस्कार ठुकराया

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment