Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

PATNA:एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) द्वारा 2024 में जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश के 31 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट में यह बताया गया कि देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू हैं, जबकि सबसे गरीब मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे गरीब मुख्यमंत्री की सूची में आठवें स्थान पर हैं।

यह रिपोर्ट पिछले चुनाव में दायर शपथ पत्रों पर आधारित है, जिसमें 31 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मौजूदा मुख्यमंत्रियों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति लगभग 52 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी कुल संपत्ति 1630 करोड़ रुपये के आसपास है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति घटकर 1.64 करोड़ रुपये
रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 1.64 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी वार्षिक आय 4 लाख रुपये से अधिक है। यह संपत्ति पिछले साल की तुलना में घट गई है। एडीआर की 2023 की रिपोर्ट में नीतीश कुमार की संपत्ति 3.09 करोड़ रुपये थी।

नीतीश कुमार पर कोई आपराधिक मामला नहीं
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पहले की रिपोर्ट में एक आपराधिक मामले का जिक्र था, जो 2009 में दर्ज हुआ था। हालांकि, अदालत से उन्हें राहत मिली और यह मामला अब खत्म हो चुका है।

सबसे गरीब मुख्यमंत्री की सूची
एडीआर की रिपोर्ट में सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों की सूची में पहले स्थान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, जिनकी संपत्ति महज 15 लाख रुपये है। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के उमर अब्दुल्ला (55 लाख रुपये), केरल के पिनाराई विजयन (1.18 करोड़ रुपये), दिल्ली की आतिशी (1.41 करोड़ रुपये), और राजस्थान के भजन लाल शर्मा (1.46 करोड़ रुपये) हैं।इसके अलावा, इस सूची में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम आठवें स्थान पर है, जिनकी कुल संपत्ति 1.64 करोड़ रुपये है। अन्य मुख्यमंत्रियों में मणिपुर के एन. बीरेन सिंह (1.47 करोड़ रुपये), उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ (1.54 करोड़ रुपये), पंजाब के भगवंत मान (1.97 करोड़ रुपये), और ओडिशा के मोहन चरण मांझी (1.97 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

तेजस्वी यादव ने एनडीए पर ज़ोरदार हमला,‘सरकार चला रहे अधिकारी’

मोदी सरकार को 72 घण्टे का अल्टीमेटम,अग्निपथ योजना वापस ले वरना बिहार बन्द

भोजपुरी गायक रितेश पांडे जनसुराज से दिया इस्तीफा

Nationalist Bharat Bureau

प्रियंका गांधी को सुनने के लिए शिवहर की जनता बेताब:नूरी बेगम

Nationalist Bharat Bureau

GUJRAT ASSEMBLY ELECTION 2022:गुजरात भाजपा का नारा जो उसे अभी तक दिला रहा है विजय

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस अपने कुएं से निकलने को तैयार नहीं

शाहरुख खान की ‘पठान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, दीपिका के गाने ‘बेशरम रंग’ में बदलाव के निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे प्रोजेक्ट में रिश्वतखोरी का खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

मतदाता सूची का बड़ा अपडेट: नवंबर 2025 से देशभर में Special Intensive Revision, बिहार समेत सभी राज्यों में होगी वोटर लिस्ट अपडेट

हमारी शर्तों पर होगी बातचीत: मणिपुर के मुख्यमंत्री के वार्ता के लिए दूत नियुक्त करने पर कुकी नेता

Leave a Comment