Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लालू के हनुमान की डायरी से सीबीआई को कई राज़ खुलने की उम्मीद

PATNA : बहुचर्चित रेल भर्ती घोटाले में आरोपों से घिरे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू यादव उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत लालू परिवार के अन्य सदस्यों की किस्मत अब लालू यादव के हनुमान कहे जाने वाले भोला यादव की डायरी में समाई हुई है । बुधवार को भोला यादव के कई ठिकानों पर सीबीआई की रेड में जो सबसे अहम सबूत हाथ लगे हैं वह भोला यादव की डायरी बताई जा रही है जिसमें कई तरह के राज छुपे हुए खो सकते हैं । सूत्रों के मुताबिक डायरी में बहुत कुछ मिलने की सीबीआई को उम्मीद है । लालू परिवार के बेहद खास माने जाने वाले भोला यादव को आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े केस में सीबीआई ने रिमांड पर ले रखा है. सीबीआई ने भोला यादव को बुधवार के दिन ही अरेस्ट किया था. उनके चार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. इसके बाद भोला यादव को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां सीबीआई ने भोला यादव को 7 दिनों की रिमांड पर ले लिया. यादव से आगामी 2 अगस्त तक सीबीआई पूछताछ करेगी. सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक सीबीआई भोला यादव से अलग-अलग हिस्सों में पूछताछ कर रही है. इस बीच खबर यह है कि भोला यादव के दरभंगा स्थित आवास से सीबीआई के हाथ जो डायरी लगी है, वह कई बड़े राज खोल सकती है.सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक के भोला यादव के पुश्तैनी घर से सीबीआई एक डायरी ले गई. इस डायरी में कई तरह के नोट लिखे हुए हैं. माना जा रहा है कि भोला यादव की यह डायरी कई बड़े राज खोल सकती है. सीबीआई पुश्तैनी घर से और ज्यादा कुछ नहीं ले जा पाई, लेकिन जो डायरी उसके हाथ लगी है उससे कौन से राज खुलेंगे यह अपने आप में बड़ा सवाल है.खबर है कि सीबीआई ने भोला यादव के पैतृक घर छपकाही और दरभंगा निवास स्थान पर छापा मार कर कमरों की तलाशी ली है. इस दौरान सीबीआई के हाथ एक डायरी लगी है, जिसे टीम अपने साथ ले गई है.

 

 

इस बीच भोला यादव की गिरफ्तारी और उनके कई ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी पर बिहार के मुख्य विपक्षी दल यानी राष्ट्रीय जनता दल अपने नेता के घर पर हुई छापामारी के खिलाफ नपे तुले अंदाज में प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही है।भोला यादव की गिरफ्तारी को लेकर राजद के नेता भी बहुत कुछ खुलकर नहीं बोल रहे हैं। राजद के नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि मीडिया द्वारा ही इसकी जानकारी मिली है, जब तक सही मालूम नहीं चलता है तो क्या बोले। उन्होंने कहा कि विपक्ष को परेशान किया जा रहा है।  इधर, भाजपा के नेता और बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। जो भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति हासिल किए है उन्हें तो उसकी कीमत चुकानी होगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि भोला यादव राजद अध्यक्ष के ओएसडी के पद पर भी थे। राजद अध्यक्ष जब रेल मंत्री के पद पर थे उस समय उनके सारे काम की जानकारी उन्हें (पूर्व विधायक) होती थी। उन्होंने कहा कि सीबीआई को कुछ जानकारी मिली होगी तो गिरफ्तारी हुई है।

तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर सम्राट चौधरी का तंज — “ये गप्प मारने वाले लोग हैं”

बिहार बनेगा देश का टूरिज्म कैपिटल,सीएम नीतीश ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2024 का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन ने रक्तदान करके पेश की मिसाल

Nationalist Bharat Bureau

Darbhanga AIIMS:दरभंगा एम्स के शिलान्यास की तैयारियां जोरों पर

कभी भी गिर सकती है बिहार सरकार:संजीव झा

PM के दौरे से पहले मोरबी सिविल अस्पताल की रंग रोगन पर विपक्ष हमलावर,बताया इवेंटबाज़ी

कांग्रेस विधायकों की टूट की आशंका, राहुल गांधी ने सभी 6 MLA को दिल्ली बुलाया

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बदलना तय : नाना पटोले

बिहार चुनाव 2025: RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, तेजस्वी यादव बोले — “अब वक्त है बदलाव का”

बिहार में शहरी कायाकल्प की शुरुआत: जल्द लॉन्च होंगी 1300 शहरी विकास परियोजनाएं

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment