Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

रिश्वतखोरी मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत

नई  दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने अन्नाद्रमुक के ‘दो पत्ती’ वाले चुनाव चिह्न से संबंधित रिश्वतखोरी के एक मामले में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर को शुक्रवार को जमानत दे दी।विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने 5 लाख रुपये के निजी मुचलके पर सुकेश को राहत दी।चंद्रशेखर पर अन्नाद्रमुक नेता टी टी वी दिनाकरन के लिए बिचौलिए के रूप में काम करने और वी के शशिकला के नेतृत्व वाले पार्टी के गुट के लिए ‘दो पत्तियों’ वाला चुनाव चिह्न हासिल करने की मंशा से निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी को रिश्वत देने का प्रयास करने का आरोप है।हालांकि, चंद्रशेखर अपने खिलाफ दर्ज अन्य लंबित मामलों में जेल में रहेगा।

सुकेश चंद्रशेखर अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है और वह जमानत मिलने के बावजूद इसी तिहाड़ जेल में ही न्यायिक हिरासत पर रहेगा। सुकेश के साथ ही उसकी पत्नी भी जेल में हैं, और उसकी जमानत को लेकर बीते दिनों हुई सुनवाई में दिल्ली पुलिस ने विरोध किया था और दावा किया था कि अगर मारिया को जमानत मिली तो वह देश छोड़कर भाग सकती है। दिल्ली पुलिस का कहना था कि सुकेश की पत्नी का परिवार दुबई में रहता और उसकी परवरिश दुबई की है। इसलिए वह दुबई भाग सकती है।

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की अपील की

बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू ने नल-जल योजना की समस्याओं को लेकर मंत्री से की मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

केरल में SIR के तहत 24 लाख मतदाताओं के नाम हटे

Nationalist Bharat Bureau

उत्तर प्रदेश: छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, निजीकरण के खिलाफ बढ़ा विरोध

भुवनेश्वर के नाइट क्लब में भीषण आग, धुएं से मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क तथा राज्य आपदा मोचन बल, मुख्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया

Nationalist Bharat Bureau

बिहार पुलिस को मिली 34 मोबाइल फॉरेंसिक लैब वैन

Nationalist Bharat Bureau

लालू कुनबे में अपने-पराए की जंग तेज, रोहिणी आचार्य का तीखा सियासी तंज

स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी से विज्ञापन संख्या 03/2024 में बदलाव करने की मांग

Leave a Comment