Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजीब्रेकिंग न्यूज़

इंडिगो संकट गहराया, 220+ उड़ानें रद्द—सरकार का कड़ा निर्देश

इंडिगो एयरलाइन के विमानों की पार्किंग और रद्द उड़ानों की जानकारी दिखाता एयरपोर्ट दृश्य

देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन इंडिगो में परिचालन संकट रविवार को भी कम नहीं हुआ। लगातार छठे दिन उड़ानों में भारी रद्दीकरण देखने को मिला और दिल्ली व मुंबई एयरपोर्ट पर 220 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। अकेले मुंबई में 112 और दिल्ली में 109 उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की परेशानी जारी है। बीते छह दिनों में कुल मिलाकर लगभग 3,000 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जिससे एयर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लाखों यात्रियों की यात्रा योजनाएं ठप पड़ गई हैं।

शुक्रवार को जहां इंडिगो की लगभग 1,600 उड़ानें रद्द हुई थीं, वहीं शनिवार को यह संख्या घटकर करीब 800 पर आ गई, लेकिन रविवार को एक बार फिर स्थिति बिगड़ती दिखी। उड़ान संचालन में अस्थिरता के कारण कई एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें और यात्रियों का आक्रोश देखने को मिला। यात्रियों ने देर रात तक रद्दीकरण और देरी की शिकायतें सोशल मीडिया पर भी लगातार कीं।

इंडिगो संकट पर अब सरकार भी कड़े मोड में आ गई है। डीजीसीए ने एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ पोर्केरास को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है। साथ ही यात्रियों को राहत देने के लिए सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिन उड़ानों को रद्द किया गया है उनका पैसा रात 8 बजे तक अनिवार्य रूप से रिफंड किया जाए। सरकार के इस कदम से उम्मीद है कि यात्रियों को राहत मिलेगी और एयरलाइन जल्द अपनी सेवाओं को सामान्य करेगी।

FRAS की वापसी और समान काम समान वेतन के लिए संविदा एएनएम का प्रदर्शन,जिलाधिकारी को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा पुलिस ने 16 लाख की कफ सिरप तस्करी पकड़ी

Nationalist Bharat Bureau

लखीमपुर खीरी मामले पर यूथ काँग्रेस ने जलाया प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी का पुतला

पप्पू यादव को चंद्रशेखर रावण ने बताया बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा

Nationalist Bharat Bureau

विभिन्न मांगों के साथ हजारों आशा व फैसिलिटेटर का पटना में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

बिहार बनेगा देश का टूरिज्म कैपिटल,सीएम नीतीश ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2024 का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Vidhansabha : मात्र 22 मिनट ही चला शीतकालीन सत्र का पहला दिन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में भी उठने लगी स्टेशन का नाम बदलने की मांग

तेजस्वी यादव ने एनडीए पर ज़ोरदार हमला,‘सरकार चला रहे अधिकारी’

Leave a Comment