Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

18 वीं नेशनल स्काउट गाइड जंबूरी आज से , राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी शुभारंभ

जोधपुर-पाली बॉर्डर पर बसे निम्बली गांव में आज से 18वीं नेशनल स्काउट-गाइड जम्बूरी की शुरुआत हो रही है। पाली जिले में रीको की जमीन पर 35 हजार स्टूडेंट के रहने के लिए यहां टेंट के ब्लॉक बनाए गए हैं। इस जम्बूरी की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे। इससे पूर्व मंगलवार को उद्घाटन समारोह को लेकर रिहर्सल की गई।

ये राजस्थान की अब तक की दूसरी जम्बूरी है, इससे पहले राजस्थान में 1956 में पहली जम्बूरी जयपुर में आयोजित हुई थी। 66 साल बाद राजस्थान को दूसरी बार मौका मिल रहा है। ऐसे में इस बार इसको लेकर तैयारियां भी खास है।
इस जम्बूरी में 35 हजार देशी-विदेशी स्काउट-गाइड भाग लेंगे। इनके लिए 220 हेक्टेयर के विशाल मैदान में 3520 टेंट लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। जम्बूरी में विदेशी राष्ट्रों जैसे बांग्लादेश, घाना, सऊदी अरब, नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया, केन्या आदि से 400 स्काउट-गाइड भाग लेंगे।
राष्ट्रीय जम्बूरी को लेकर जैसे-जैसे आयोजन होते रहे हैं, वैसे ही इसमें हिस्सा लेने वाले स्काउट-गाइड की संख्या बढ़ती गई। 70 साल में 5 गुना संख्या बढ़ी। 1953 में जब पहली बार हैदराबाद में जम्बूरी का आयोजन किया गया था। उस दौरान 7 हजार के करीब स्काउट-गाइड ने हिस्सा लिया। जबकि इस बार राजस्थान में हो रही जम्बूरी में ये संख्या बढ़कर 35 हजार हो गई है।

दिवगंत पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की पुत्री ने जदयू का थामा दामन

Nationalist Bharat Bureau

कलम सत्याग्रह अभियान की शुरुआत,बिहार में शिक्षा की दिशा एवं दशा पर बहस

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली चुनाव: AAP और बीजेपी के बीच बढ़ी जुबानी जंग, केजरीवाल और पुरी आमने-सामने

Nationalist Bharat Bureau

प्लूरल्स पार्टी के प्रांजल सिंह का जनसेवा पर जोर

Nationalist Bharat Bureau

मानसून सत्र में 24 विधेयक संसद में रखे जाएंगे, जानिए कौन से विधेयक पेश होंगे

Nationalist Bharat Bureau

BJP विधायक के गार्ड पर मारपीट का आरोप, पप्पू यादव की एंट्री से बढ़ा सियासी घमासान

Nationalist Bharat Bureau

दुलारचंद मर्डर केस में देर रात अनंत सिंह गिरफ्तार, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप

हिंदुओं पर विवादित टिप्पणी के बाद मस्जिद में तोड़फोड़ से भड़की साम्प्रदायिक हिंसा

Nationalist Bharat Bureau

वीआईपी के बड़े नेता बद्री पूर्वे 50 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, मुकेश सहनी पर साधा निशाना

सोनपुर मेले में पहुंचने लगे दिल्ली व हरियाणा के चोर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment