Nationalist Bharat
Bihar Election 2025ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में शराब तस्करों पर प्रशासन की कड़ी नजर, 25 चेक पोस्ट पर चौबीसों घंटे जांच अभियान जारी

Bihar Election 2025 गोपालगंज में चुनाव के दौरान शराब तस्करी रोकने के लिए 25 चेक पोस्ट पर पुलिस निगरानी

GOPALGANJ: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए गोपालगंज प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। चुनाव के दौरान शराब तस्करी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित बलथरी चेक पोस्ट सहित 25 स्थानों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है।

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यालय के निर्देश पर की जा रही है ताकि चुनावी माहौल में किसी भी अवैध शराब, नकदी या संदिग्ध वस्तु का आवागमन न हो सके। सभी चेक पोस्ट पर जांच टीमें तीन पारियों में 24 घंटे तैनात हैं। हर वाहन की गहन जांच की जा रही है, और संदेहास्पद लोगों पर तत्काल कार्रवाई हो रही है। प्रशासन ने सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे और स्कैनर मशीनों से निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया है।

प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि चुनाव के दौरान किसी भी तस्कर या संदिग्ध तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां भी चौकसी में लगी हैं। जिले भर में सख्त निगरानी और आधुनिक तकनीक से लैस जांच से स्पष्ट है कि इस बार गोपालगंज में “लाल पानी” का खेल पूरी तरह बंद रहेगा।

पूर्व सांसद आनंद मोहन 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर

भारत ‘पूरी मजबूती से’ 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है: प्रधानमंत्री

सुशील मोदी राजनीतिक बेरोजगारी के शिकार, हताशा और निराशा में देते रहते हैं हास्यास्पद बयान: कांग्रेस

BRABU(बिहार विश्विद्यालय मुज़फ़्फ़रपुर)UG Part 3 Result 2018-21 जारी

Nationalist Bharat Bureau

नितिन नवीन ने राष्ट्रपति मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के 41 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय पुरस्कार

Nationalist Bharat Bureau

UP नगर निकाय चुनाव पर सुनवाई टली

Nationalist Bharat Bureau

आजमीन हज को रवाना करने एयरपोर्ट पहुंचा नन्हा अनस हयात बना आकर्षण का केंद्र

मोहनियां अनुमंडल अस्पताल में अव्यवस्था उजागर, सिविल सर्जन के छापे से मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

यूपी के मंत्री दिनेश खटीक की अमित शाह को लिखी चिठ्ठी यहां पढ़ें

Leave a Comment