Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

सीमांचल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का ताबड़तोड़ प्रचार, कहा – नीतीश के नेतृत्व में फिर बनेगी एनडीए सरकार

Bihar Election 2025 सीमांचल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीमांचल की सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जिलों में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने ठाकुरगंज के एनएच ट्रक स्टैंड में आयोजित जनसभा में कहा कि “जनता ने मन बना लिया है, बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बननी तय है।” इस दौरान उन्होंने जदयू प्रत्याशी गोपाल अग्रवाल और भाजपा प्रत्याशी बीना देवी के लिए वोट मांगे।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने बताया कि आज राज्य में बिजली मुफ्त, महिलाओं को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और चुनाव के बाद दो लाख रुपये की अतिरिक्त राशि देने की योजना लागू है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसे बुनियादी क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम किए हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन में मतभेद और अस्थिरता साफ दिख रही है, जबकि एनडीए के पांच दल एकजुट होकर जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में एनडीए रिकॉर्ड सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

अखिलेश यादव का ऐलान: बिहार बदलेगा तो यूपी भी बदलेगा, छीन लेंगे योगी का बुलडोजर

नीतीश सरकार में मंत्रियों ने संभाला विभाग, देखें पूरी जानकारी

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: पहले चरण की 10 हॉट सीटें, नीतीश के 16 मंत्री मैदान में, तेजस्वी-तेजप्रताप की साख दांव पर

दरभंगा से सिवान तक बुलडोजर बाबा की एंट्री, चार बड़ी सभाओं से एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे योगी आदित्यनाथ

Nationalist Bharat Bureau

बड़हरा चुनाव में निर्दलीय रणविजय की एंट्री से बढ़ा रोमांच, पूर्व एमएलसी के समर्थन से बना नया समीकरण

पटना एयरपोर्ट पर तेजप्रताप यादव और रवि किशन की मुलाकात से मचा सियासी हंगामा

Nationalist Bharat Bureau

‘जब तक अनंत सिंह को फांसी नहीं होगी, तब तक नहीं करेंगे ब्रह्मभोज’ — दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव का ऐलान, मोकामा में सियासत गरमाई

Nationalist Bharat Bureau

पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, ललन सिंह और रविशंकर प्रसाद रहे साथ, ‘मोदी-मोदी’ नारों से गूंजा शहर

बिहार में 60% से ज्यादा वोटिंग का मतलब क्या हमेशा सत्ता परिवर्तन? लालू यादव और नीतीश कुमार के लिए क्या कहता है इतिहास

फतुहा में एलजेपी (रामविलास) प्रत्याशी रूपा कुमारी को मिला नवल किशोर यादव का समर्थन, एनडीए ने खोला दूसरा चुनावी कार्यालय

Leave a Comment