Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

शिवहर में गूंज रहा ‘राणा फैक्टर’: तीन विधानसभा सीटों पर तीन राणा मैदान में, किसे मिलेगा जनता का ताज?

शिवहर (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार शिवहर लोकसभा क्षेत्र की तीनों विधानसभा सीटों — बेलसंड, ढाका और मधुबन — पर एक दिलचस्प संयोग देखने को मिल रहा है। इन तीनों सीटों से इस बार ‘राणा’ नाम वाले उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिससे पूरे इलाके में “राणा फैक्टर” की चर्चा जोरों पर है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जनता तीनों में से किस राणा को विजेता का ताज पहनाएगी।

ढाका विधानसभा से एआईएमआईएम उम्मीदवार राणा रंजीत सिंह, स्वर्गीय सांसद सीताराम सिंह के पुत्र हैं। वे जातीय समीकरण के साथ-साथ अल्पसंख्यक वोटों पर भी मजबूत पकड़ रखते हैं। राणा रंजीत इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी ओवैसी की पार्टी से मैदान में उतर चुके हैं। वहीं, मधुबन से उनके बड़े भाई राणा रणधीर सिंह मौजूदा भाजपा विधायक हैं, जिन्हें इस बार भी पार्टी ने टिकट दिया है। उनका संगठन और कार्यकर्ताओं पर अच्छा नियंत्रण माना जाता है।

तीसरी ओर, बेलसंड विधानसभा सीट से राणा रणधीर सिंह चौहान चुनावी मैदान में हैं, जिन्होंने जेडीयू से बगावत कर बसपा का दामन थामा है। उनकी पत्नी तीन बार बेलसंड से विधायक रह चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में उनका प्रभाव अभी भी कायम है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि तीनों राणा उम्मीदवारों के पास पार्टी की मजबूती के साथ-साथ अपना व्यक्तिगत वोट बैंक भी है, जो चुनाव का रुख बदलने में अहम भूमिका निभा सकता है। अब देखना यह होगा कि शिवहर के रण में किस राणा की गूंज सबसे बुलंद होती है।

वैशाली में बोले उपेंद्र कुशवाहा – “राजद उम्मीदवार टिकट मांगने वाले, मैं टिकट बांटने वाला हूं”

छठ और ‘नौटंकी’ पर मोदी vs राहुल गांधी, मुजफ्फरपुर में पीएम ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

भाजपा ने फिर भरोसा जताया सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पर, डिप्टी CM के तौर पर दोबारा मौका

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: राजनीतिक चर्चा से गायब हुआ ‘परिवारवाद’, मतदाताओं ने नहीं बनाया बड़ा मुद्दा — जानिए वजह

पहले चरण में बंपर वोटिंग से खुश हुए सीएम नीतीश, कहा— “बिहार अब सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा”

सीमांचल में ओवैसी की धन्यवाद सभा, विकास को लेकर CM नीतीश से बड़ी मांग

Nationalist Bharat Bureau

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला — पालीगंज और मोकामा में नहीं बनेंगे महिला (पिंक) बूथ, जानिए क्यों लिया गया ये निर्णय

तेज प्रताप यादव को झेलना पड़ा भारी विरोध, RJD समर्थकों ने खदेड़ा और काफिले पर हुई पत्थरबाजी

बिहार चुनाव 2025 :चौंकाने वाली घटना सामने आई

पटना एयरपोर्ट पर तेजप्रताप यादव और रवि किशन की मुलाकात से मचा सियासी हंगामा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment