Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

“10 हजार में कौन सा रोजगार करेंगे, इतने में बकरी भी नहीं आती” — मीसा भारती का एनडीए पर तंज, कहा- ‘सिर्फ पकौड़े तलने का धंधा ही बाकी’

“10 हजार में कौन सा रोजगार करेंगे, इतने में बकरी भी नहीं आती” — मीसा भारती का एनडीए पर तंज, कहा- ‘सिर्फ पकौड़े तलने का धंधा ही बाकी’

वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद सांसद मीसा भारती ने राघोपुर में एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव के चुनाव क्षेत्र राघोपुर के तेरसिया में जनसभा को संबोधित करते हुए मीसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधा निशाना बनाया। उन्होंने महिलाओं को 10,000 रुपये देने की सरकारी घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि “10 हजार में कौन सा रोजगार शुरू होगा, जब एक बकरी भी 15 से 20 हजार की आती है।” उन्होंने इस योजना को “वोट खरीदने की घूस” बताया और कहा कि यह जनता को गुमराह करने की साजिश है।

मीसा भारती ने व्यंग्य करते हुए कहा कि “क्या महिलाएं अब पकौड़े तलने का धंधा करेंगी?” उन्होंने कहा कि जब लोगों की जेब में पैसा और परिवार में नौकरी नहीं है, तो पकौड़े कौन खरीदेगा? उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनाव में एनडीए ने धांधली कर 10 से 15 सीटें हरवा दी थीं, जिसकी वजह से राजद की सरकार नहीं बन सकी।

राजद सांसद ने इस बार भी चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई और कहा कि बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती प्रशासनिक दुरुपयोग का संकेत है। उन्होंने युवाओं से बूथ पर “टाइट होकर डटे रहने” की अपील की ताकि “जनता का वोट जनता के हक में ही गिना जाए।”

दिनारा सीट पर एनडीए उम्मीदवार आलोक सिंह बनाम आरजेडी के संजय यादव — जातीय समीकरण और विकास मुद्दों पर गरमाया चुनावी मैदान

Nationalist Bharat Bureau

सीएम नीतीश बोले — 2005 से पहले सड़कें थीं बदहाल, अब पुल-पुलियों का जाल बिछा है पूरे बिहार में

Nationalist Bharat Bureau

खगड़िया में अमित शाह की चुनावी सभा, कहा – लालू परिवार ने बिहार को 20 साल पीछे धकेला

भागलपुर में भाजपा-जदयू सांसद आमने-सामने, अजय मंडल ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना—कहा, झारखंड पर दें ध्यान

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में बीजेपी के भीतर मचा भूचाल! बागी विधायक रामसूरत राय ने नित्यानंद राय को दी खुली चुनौती — कहा, “समय आने पर सिखाऊंगा सबक”

बिहार चुनाव 2025: राहुल गांधी 29 अक्टूबर को करेंगे महागठबंधन की पहली जनसभा, तेजस्वी यादव भी रहेंगे मंच पर

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी बोले — किसान सम्मान निधि बढ़ाकर ₹9,000,

दीपक प्रकाश को मिली मंत्री पद की शपथ, RLM से बड़ी एंट्री

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में 60% से ज्यादा वोटिंग का मतलब क्या हमेशा सत्ता परिवर्तन? लालू यादव और नीतीश कुमार के लिए क्या कहता है इतिहास

पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान, आंकड़ों में RJD-कांग्रेस मजबूत

Leave a Comment