Nationalist Bharat
Bihar Election 2025ब्रेकिंग न्यूज़

“जयचंद मुझे मरवाना चाहता है” — तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज बयान, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप

तेज प्रताप यादव कार में वीडियो कॉल पर बात करते हुए, वायरल वीडियो में साजिश के आरोप लगाते हुए।

पटना: बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा धमाका हुआ है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने अपने जान को खतरे में बताते हुए सनसनीखेज बयान दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तेज प्रताप किसी व्यक्ति से बात करते हुए कहते दिख रहे हैं – “जयचंद मुझे मरवाना चाहता है, मेरी रैलियों में तोड़फोड़ करवाता है, साजिश रच रहा है।”

वीडियो में तेज प्रताप बेहद ग़ुस्से और बेचैनी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें अपनी जान का डर है और केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि उनके विरोधी हर जगह फैले हुए हैं और उनके खिलाफ लगातार साजिशें चल रही हैं। हालांकि, न्यूज4नेशन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान केवल सुरक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संकेत भी है। “जयचंद” शब्द का प्रयोग बताता है कि तेज प्रताप किसी करीबी सियासी व्यक्ति पर शक जता रहे हैं। इस बयान के बाद विपक्षी दलों के साथ-साथ राजद खेमे के भीतर भी बेचैनी साफ देखी जा रही है।

एलएनएमआई में ‘के० सहाय स्मारक व्याख्यान’ का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर 3 साल की छूट

बारामती विमान हादसा: VSR एविएशन फिर सवालों में

महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर यति नरसिंहानंद के ख़िलाफ़ केस दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

देश में सर्वाधिक 29 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी बिहार में,महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

जहांगीरपुरी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल

RGI एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट्स को बम धमकी, सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू

फरीदाबाद: माता अमृता अस्पताल का दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, विधायक राजेश नागर ने किया दौरा

Nationalist Bharat Bureau

फ्लाईओवर के निर्माण का पहला डिजाइन किसने बनाया था

Nationalist Bharat Bureau

₹25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन एशेज टेस्ट में शून्य पर आउट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment