Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला: बोले – ‘तेजस्वी यादव जननायक नहीं, सब कुछ पिता लालू के बलबूते’

तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला: बोले – ‘तेजस्वी यादव जननायक नहीं, सब कुछ पिता लालू के बलबूते’

महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अब छोटे भाई तेजस्वी यादव पर खुला हमला बोला है। तेज प्रताप ने कहा कि तेजस्वी ‘जननायक’ बनने के लायक नहीं हैं और उनकी पहचान केवल पिता लालू प्रसाद यादव के कारण है। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी अपने दम पर कुछ नहीं कर सकते और उनकी राजनीतिक पकड़ पूरी तरह पिता के नाम पर निर्भर है।

तेज प्रताप यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “जननायक की उपाधि केवल बड़े और स्थापित नेताओं के लिए होती है, जैसे जयप्रकाश नारायण, राममनोहर लोहिया और लालू प्रसाद यादव। तेजस्वी को यह उपाधि अभी नहीं मिल सकती। जिस दिन वह अपने दम पर राजनीति करेंगे, तभी हम उन्हें जननायक कहेंगे।”

तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल पार्टी बनाई है और बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से खुद उम्मीदवार हैं। पार्टी ने कई अन्य सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। उनके इस बयान ने महागठबंधन के भीतर की खुली कलह को उजागर कर दिया है और राजनीतिक हलकों में चर्चा का नया विषय बन गया है।

20 नवंबर को नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी–विजय सिन्हा होंगे डिप्टी CM

Nationalist Bharat Bureau

राजीव शुक्ला बोले — 65% वोटिंग में डूबे NDA के मंत्री, भाजपा ने नीतीश को किया किनारे

फतुहा में एलजेपी (रामविलास) प्रत्याशी रूपा कुमारी को मिला नवल किशोर यादव का समर्थन, एनडीए ने खोला दूसरा चुनावी कार्यालय

करारी हार के बाद राजद में टूट की आशंका, तेजस्वी यादव पर बढ़ा दबाव

Nationalist Bharat Bureau

जदयू के बाद अब बीजेपी में भी बगावत पर गाज, कहलगांव विधायक पवन यादव 6 साल के लिए निष्कासित — अनुशासनहीनता पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

छठ और ‘नौटंकी’ पर मोदी vs राहुल गांधी, मुजफ्फरपुर में पीएम ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

बिहार में 60% से ज्यादा वोटिंग का मतलब क्या हमेशा सत्ता परिवर्तन? लालू यादव और नीतीश कुमार के लिए क्या कहता है इतिहास

पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में घर बैठे वोटिंग पूरी, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य

मोकामा में ललन सिंह और सम्राट चौधरी पर एफआईआर, अनंत सिंह के लिए रोड शो में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

मुकेश सहनी ने लोगों से की मतदान की अपील, कहा – बिहार को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment