Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

: पावर स्टार पवन सिंह ने जोकहरी में किया मतदान, कहा– “वोट ही विकास की ताक़त है”

Power Star Pawan Singh casts his vote at Jokhari village booth 152 during Bihar Election 2025

Arrah (Bhojpur): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान में आज भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पावर स्टार पवन सिंह ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लिया। पवन सिंह अपने पैतृक गांव जोकहरी पहुंचे और बूथ संख्या 152 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा कर्मियों और प्रशंसकों की भीड़ के बीच उन्होंने वोट डालकर जनता से लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की।

मतदान के बाद पवन सिंह ने कहा, “वोट सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। जाति, धर्म और भावना से ऊपर उठकर हर मतदाता को विकास, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर फैसला करना चाहिए।” उन्होंने युवाओं और पहले बार वोट देने वालों से भी घर से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचने की अपील की।

पवन सिंह के मतदान के दौरान जोकहरी में उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने उनसे मुलाकात की और सेल्फी लेकर शुभकामनाएं दीं। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। पवन सिंह की यह अपील पूरे राज्य में एक सकारात्मक संदेश देती है कि लोकतंत्र में स्टार नहीं, बल्कि हर नागरिक का वोट सबसे बड़ा सितारा है।

राहुल गांधी का नीतीश और मोदी पर वार: बिहार के युवाओं को बनाया मज़दूर, रील में उलझा रहे हैं देश के नौजवान

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का नीतीश और मोदी पर बड़ा हमला — बोले, “जंगलराज की परिभाषा अब जनता को समझ आ गई है

दानापुर से राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव को बड़ा झटका, पटना हाईकोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए जमानत देने से किया इनकार

Nationalist Bharat Bureau

पहले चरण में वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान — मतदाताओं में दिखा उत्साह

Nationalist Bharat Bureau

मैं धर्म का विरोधी नहीं, धर्म के नाम पर वोट मांगने का विरोधी हूं” – रवि किशन को खेसारी लाल यादव का करारा जवाब, बोले- मंदिर बनाएं, कॉलेज भी

ओवैसी का तंज – लालू का दिल ‘तेजस्वी’ के लिए, नीतीश का ‘राजगीर’ के लिए और मोदी का ‘अहमदाबाद’ के लिए धड़कता है, मुसलमानों के लिए नहीं

राघोपुर में वोटिंग जारी, तेजस्वी यादव और सतीश यादव में कड़ा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तीखा हमला – बोले, गुजरात में फैक्ट्री और बिहार में कट्टे की बात करते हैं प्रधानमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान — बढ़ाई गई सुरक्षा

महुआ में क्रिकेट स्टेडियम और भारत-पाक मैच का दावा: तेज प्रताप यादव ने उठाया बड़ा राजनीतिक कदम

Leave a Comment