Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

“हम बिकाऊ नहीं, टिकाऊ हैं” — टिकट कटने के बाद बोले पूर्व JDU विधायक मो. सरफुद्दीन, कहा जनता ही मेरी मालिक है

शिवहर विधानसभा सीट से सियासी मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प हो गया है। दो बार जदयू के विधायक रहे और इस बार बहुजन समाज पार्टी (BSP) के टिकट पर मैदान में उतरने वाले मो. सरफुद्दीन ने साफ कहा है कि टिकट कटने के बावजूद वह चुनाव मैदान से पीछे नहीं हटेंगे

पूर्व विधायक मो. सरफुद्दीन ने खुलासा किया कि टिकट कटने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें फोन कर पार्टी उम्मीदवार नवनीत झा की मदद करने के लिए कहा था। लेकिन सरफुद्दीन ने दो टूक जवाब देते हुए कहा —
“नीतीश जी और लालू जी मेरे मालिक नहीं हैं, मेरा मालिक सिर्फ शिवहर की जनता है।”

उन्होंने कहा कि जदयू में रहते हुए उन्होंने पार्टी की इज्जत और मान-सम्मान किया, लेकिन अब बसपा से चुनाव लड़ते हुए किसी भी राजनीतिक दबाव में नहीं झुकेंगे। सरफुद्दीन ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य सत्ता नहीं, बल्कि जनता की सेवा है।

टिकट कटने को लेकर उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि “बसपा में पैसे का खेल हुआ है। टिकट पैसे से खरीदा गया, लेकिन शिवहर की जनता को पैसे से नहीं खरीदा जा सकता।”
उन्होंने दावा किया कि पिछले 15 वर्षों में उन्होंने शिवहर में जनता की सेवा की है, और जनता उनके काम का जवाब मतदान के जरिए देगी।

सरफुद्दीन ने यह भी कहा कि जिन प्रत्याशियों को टिकट मिला है, वे शिवहर की ज़मीनी हकीकत नहीं जानते। उन्होंने कहा, “शिवहर की जनता ने मुझे मैदान में उतरने के लिए पुकारा है और पूरा समर्थन देने का भरोसा भी दिया है।”

अंत में उन्होंने कहा —
“मैं बिकाऊ नहीं, टिकाऊ नेता हूं। राजनीति मेरे लिए सौदेबाज़ी नहीं, जनता की सेवा का माध्यम है।”

बिहार चुनाव में प्रचार करने आए यूपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया की कार से बीयर बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस

बिहार में बीजेपी के भीतर मचा भूचाल! बागी विधायक रामसूरत राय ने नित्यानंद राय को दी खुली चुनौती — कहा, “समय आने पर सिखाऊंगा सबक”

नीतीश कैबिनेट के दो नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, बताया पहली प्राथमिकता क्या होगी

Nationalist Bharat Bureau

CM आवास पर छठ की छटा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

Nationalist Bharat Bureau

लालू से मिले अशोक गहलोत: बोले– महागठबंधन के सभी मुद्दे नामांकन की अंतिम तिथि तक सुलझ जाएंगे

“10 हजार में कौन सा रोजगार करेंगे, इतने में बकरी भी नहीं आती” — मीसा भारती का एनडीए पर तंज, कहा- ‘सिर्फ पकौड़े तलने का धंधा ही बाकी’

पहले चरण में वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान — मतदाताओं में दिखा उत्साह

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन का संकल्प पत्र जारी, तेजस्वी ने पेश किया ‘नए बिहार’ का रोडमैप

दरभंगा से सिवान तक बुलडोजर बाबा की एंट्री, चार बड़ी सभाओं से एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे योगी आदित्यनाथ

Nationalist Bharat Bureau

“क्या चुनाव आयोग मर गया है?” मोकामा में अनंत सिंह के खुलेआम घूमने पर भड़के तेजस्वी यादव, उठाए निष्पक्षता पर सवाल

Leave a Comment