Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बांकीपुर में विकास का नया अध्याय: नितिन नवीन बोले – अगले 5 साल होंगे स्वर्णिम, व्यापारियों और जनता को दिया बड़ा भरोसा

बांकीपुर में विकास का नया अध्याय: नितिन नवीन बोले – अगले 5 साल होंगे स्वर्णिम, व्यापारियों और जनता को दिया बड़ा भरोसा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बांकीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि आने वाले पाँच साल बांकीपुर के व्यवसायियों और नागरिकों के लिए स्वर्णिम काल साबित होंगे। कदमकुआं स्थित हिंदी साहित्य सम्मेलन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने क्षेत्र के व्यवसायिक संगठनों से संवाद किया और अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 3000 करोड़ रुपये की राशि कैबिनेट से स्वीकृत कराई गई। पथ निर्माण मंत्री के रूप में डबल डेकर पुल, मीठापुर पुल, मंदिरी नाला और बाकरगंज नाला जैसी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कराया गया। साथ ही, वेंडिंग जोन, सामुदायिक भवन, पार्क, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी प्रणाली जैसी सुविधाओं से बांकीपुर को नई पहचान मिली है।

सुबह नितिन नवीन ने चीना कोठी से लोदीपुर चौराहा तक पदयात्रा कर जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के सहयोग से बांकीपुर को विकास का मॉडल क्षेत्र बनाया है। “यह केवल पुलों और सड़कों का निर्माण नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और आत्मनिर्भरता की नींव है,” उन्होंने कहा।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए नितिन नवीन ने कहा कि महागठबंधन के सारे वादे महज़ जुमले साबित हुए हैं, जबकि भाजपा ने धरातल पर काम कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि “बिहार अब लालटेन युग से LED युग में प्रवेश कर चुका है, जनता विकास चाहती है, न कि अंधकार में लौटने वाली राजनीति।”
इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधायक मोतीलाल साहू, अग्रवाल समाज के गोटन अग्रवाल, और कई व्यवसायिक संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विकास के नाम पर नीतीश कुमार को मिला जनता का आशीर्वाद -मधुरेंदु पांडेय

Nationalist Bharat Bureau

महुआ में तेजस्वी यादव ने भाई तेज प्रताप के खिलाफ की जनसभा, बोले- पार्टी से बड़ा कोई नहीं, तो भड़के बड़े भाई ने दी नसीहत

Nationalist Bharat Bureau

एनडीए प्रत्याशी स्नेह लता के समर्थन में पवन सिंह के रोड शो में हंगामा, महिलाओं ने लगाया विरोध के नारे

कांग्रेस की समीक्षा बैठक से गायब 15 जिलाध्यक्ष, नोटिस जारी

प्रशांत किशोर का वादा: बिहार में नहीं होगी ‘मज़दूरी की मजबूरी’, बोले – छठ पर लौटे लोग यहीं पाएंगे रोज़गार

बिहार में सत्ता की जंग में NDA को बढ़त! ओपिनियन पोल में मोदी फैक्टर हावी

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी आज बिहार में करेंगे दो बड़ी चुनावी सभाएं, मुजफ्फरपुर और छपरा में गरजेंगे प्रधानमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

‘दिल्ली से चलती है नीतीश की सरकार, रिमोट मोदी-शाह के हाथ में’, राहुल गांधी

लालगंज में भावुक पल — मुन्ना शुक्ला की पत्नी और पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला की आंखों से छलके आंसू, कार्यकर्ताओं ने बंधाया ढांढस

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment