Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

मनोज तिवारी पर भड़के मुकेश सहनी, बोले – BJP के नेताओं का 56 नहीं, 112 इंच का जुबान है

मनोज तिवारी पर भड़के मुकेश सहनी, बोले – BJP के नेताओं का 56 नहीं, 112 इंच का जुबान है

दरभंगा (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर तीखा हमला बोला है। दरभंगा पहुंचे सहनी ने कहा, “इनका 56 नहीं, बल्कि 112 इंच की जुबान है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया।

दरअसल, हाल ही में सांसद मनोज तिवारी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि “उनके पास 56 इंच की जीभ है और हमारे पास 56 इंच का सीना।” इसी बयान पर पलटवार करते हुए सहनी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने विकास का सपना दिखाकर जनता को गुमराह किया। उन्होंने तंज किया, “देश को 5 किलो अनाज पर लाकर छोड़ दिया गया है। आजादी के समय भी लोग राशन की लाइन में नहीं लगते थे, लेकिन अब जनता को उसी स्थिति में पहुंचा दिया गया है।”

मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के असली मुद्दों को उठाती है और जो कहती है, उसे करती है। उन्होंने बताया कि VIP पार्टी बिहार की 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिनमें दरभंगा की तीन सीटें भी शामिल हैं। सहनी ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और VIP उस बदलाव की आवाज बनेगी।

दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गोली नहीं बनी मौत की वजह – पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज

सीतामढ़ी में अमित शाह की जनसभा में हंगामा, रीगा चीनी मिल के हटाए गए कर्मियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

बिहार चुनाव 2025 :चौंकाने वाली घटना सामने आई

बिहार चुनाव में राहुल गांधी हुए भावुक, कहा – “पोस्टमैन का बेटा अब बनेगा जनता का नेता”

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी के स्टार प्रचारक अनिल सहनी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका

महागठबंधन की सरकार बनी तो 2 नहीं, बिहार को मिलेंगे 3 डिप्टी सीएम — पप्पू यादव ने किया बड़ा खुलासा

परिहार सीट पर घमासान: रितु जायसवाल ने BJP प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, एफिडेविट में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Nationalist Bharat Bureau

पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान, आंकड़ों में RJD-कांग्रेस मजबूत

पहले चरण में वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान — मतदाताओं में दिखा उत्साह

Nationalist Bharat Bureau

37 साल के हुए रिकॉर्ड्स के बादशाह, जानिए कोहली के टॉप-10 महारिकॉर्ड और गौरवशाली उपलब्धियां

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment